बड़वारा में जुआ फड़ पर पुलिस की रेड, 4 आरोपी गिरफ्तार

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

बड़वारा में जुआ फड़ पर पुलिस की रेड, 4 आरोपी गिरफ्तार

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी- जिले के बड़वारा थाना क्षेत्र में पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर की गई, जिन्होंने जिले में अवैध जुआ गतिविधियों पर सख्ती बरतने के आदेश दिए हैं।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एवं डीएसपी मुख्यालय रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में पुलिस द्वारा लगातार क्षेत्र में निगरानी और गश्त की जा रही थी। इसी दौरान 10 अप्रैल 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम खरहटा में एक खेत में कुछ लोग मोबाइल की टॉर्च की रोशनी में ताश के पत्तों पर रुपये-पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं।सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर दबिश दी और चार आरोपियों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों में कमलनाथ (23 वर्ष), कन्हैया (31 वर्ष), भगवानदास उर्फ सुनील गुप्ता (32 वर्ष) और दीपक बर्मन (31 वर्ष) शामिल हैं, जो सभी ग्राम खरहटा, थाना बड़वारा, जिला कटनी के निवासी हैं।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 2,550 रुपये नकद और जुआ सामग्री जब्त की है। सभी आरोपियों के विरुद्ध जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक के.के. पटेल, सहायक उपनिरीक्षक सतेंद्र सिंह, प्रधान आरक्षक नितेश डोंगरे, दीपक एक्का तथा आरक्षक सुरेंद्र सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

बड़वारा में जुआ फड़ पर पुलिस की रेड, 4 आरोपी गिरफ्तार | Khabar Digital | Khabar Digital