चंदेरी से पीएम श्री पर्यटन हेलीकॉप्टर सेवा की शुरुआत, पर्यटन को मिलेगी नई उड़ान

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

चंदेरी से पीएम श्री पर्यटन हेलीकॉप्टर सेवा की शुरुआत, पर्यटन को मिलेगी नई उड़ान

भूमिका विश्वकर्मा/ चंदेरी/ खबर डिजिटल/ मध्य प्रदेश की ऐतिहासिक और पर्यटन नगरी चंदेरी से जल्द ही पीएम श्री पर्यटन हेलीकॉप्टर सेवा प्रारंभ होने जा रही है। इस सेवा के शुरू होने से चंदेरी को पर्यटन मानचित्र पर और मजबूती मिलेगी तथा देश-विदेश के पर्यटकों को आवागमन में सुविधा प्राप्त होगी।

पर्यटन सचिव ने दिए आवश्यक निर्देश

पर्यटन सचिव डॉ. इलैयाराजा टी. द्वारा कलेक्टर अशोकनगर को पत्र जारी कर चंदेरी हेलीपैड पर सुरक्षा व्यवस्था, एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। पत्र में उल्लेख किया गया है कि हेलीकॉप्टर सेवा के संचालन से जुड़ी सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की जिम्मेदारी होगी।

भोपाल-चंदेरी-ओरछा के बीच होगी सेवा

इस हेलीकॉप्टर सेवा का संचालन जेट सर्व एविएशन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जाएगा। सेवा भोपाल, चंदेरी और ओरछा के बीच संचालित होगी। सुरक्षा व्यवस्था, एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड पर आने वाला खर्च सेवा प्रदाता एजेंसी द्वारा वहन किया जाएगा, जबकि मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड इस पूरी प्रक्रिया का समन्वय करेगा।

सिंधिया के प्रयास से मिली स्वीकृति

चंदेरी से हेलीकॉप्टर सेवा प्रारंभ कराने के लिए क्षेत्रीय सांसद एवं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से आग्रह किया गया था। इसके पश्चात उन्होंने 27 सितंबर 2024 को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर सेवा शुरू करने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री द्वारा स्वीकृति मिलने के बाद अब सेवा प्रारंभ होने जा रही है।

पर्यटन और फिल्म शूटिंग को मिलेगा लाभ

चंदेरी न केवल पर्यटन नगरी है बल्कि बॉलीवुड और वेब सीरीज शूटिंग का भी पसंदीदा स्थल बनती जा रही है। अब हेलीकॉप्टर सेवा शुरू होने से कलाकारों, फिल्म यूनिट और पर्यटकों को आने-जाने में सुविधा मिलेगी। यह पहल भविष्य में चंदेरी के पर्यटन विकास में मील का पत्थर साबित होगी।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/umaria-jarha-school-children-food-poisoning-case/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

चंदेरी से पीएम श्री पर्यटन हेलीकॉप्टर सेवा की शुरुआत, पर्यटन को मिलेगी नई उड़ान | Khabar Digital | Khabar Digital