Mann Ki Baat Korea Model : पीएम मोदी ‘मन की बात’ में कोरिया मॉडल की गूंज

V
Vijay Pal

0 बार पढ़ा गया

Mann Ki Baat Korea Model : पीएम मोदी ‘मन की बात’ में कोरिया मॉडल की गूंज

Mann Ki Baat Korea Model: कोरिया जिले में कलेक्टर के आवा पानी झोंकी अभियान के तहत 5 प्रतिशत मॉडल सोखता गढ्ढा से जल संरक्षण की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में सराहना की है। जल संरक्षण और भूजल संवर्धन की दिशा में कोरिया जिले में ‘मोर गांव-मोर पानी’ अभियान के तहत 5 प्रतिशत मॉडल पर तेजी से सोख्ता गड्ढों का निर्माण किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत सोनहत और बैकुंठपुर विकासखंड में किसानों और ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी से हजारों की संख्या में सीढ़ीनुमा सोख्ता गड्ढे बनाए जा रहे हैं।

‘5 प्रतिशत मॉडल’ लागू की घोषणा

भारत सरकार ने कोरिया जिले में सफल रहे ‘5 प्रतिशत मॉडल’ को देशभर में लागू करने की घोषणा की है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चलाये जा रहे ‘मोर गांव-मोर पानी’ अभियान को जिले में तेज गति से संचालित किया जा रहा है।
कलेक्टर चंदन त्रिपाठी ने बताया कि जिले में इस अभियान की तर्ज पर ‘आवा पानी झोंकी’ अभियान भी शुरू किया गया है, ताकि वर्षा की हर बूंद को धरती में समाहित कर भूजल स्तर को बढ़ाया जा सके। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों और किसानों की सक्रिय जनभागीदारी के कारण यह कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को निर्माणाधीन आवास के समीप सोख्ता गड्ढे बनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है, ताकि घरों से निकलने वाला पानी और वर्षा जल इन गड्ढों में जाकर भूजल पुनर्भरण में सहायक बन सके।

कलेक्टर ने आगे बताया कि बैकुंठपुर और सोनहत विकासखंड के गांवों में विशेष अभियान चलाकर किसानों, ग्रामीणों को इस मॉडल की जानकारी दी गई। प्रचार-प्रसार और शिविरों के माध्यम से जागरूकता बढ़ने के बाद किसानों ने स्वयं आगे आकर अपनी भूमि के एक हिस्से में सोख्ता गड्ढों का निर्माण किया। बरसात के दिनों में इन गड्ढों में जल संचयन से जमीन की नमी बढ़ती है और फसलों को भी पर्याप्त लाभ मिलता है।

कार्यक्रम जल संचय जनभागीदारी पहल के अंतर्गत संचालित किया जा रहा है, जिसमें किसान, ग्राम सभाएं, स्थानीय प्रशासन और स्वयंसेवक मिलकर कार्य कर रहे हैं। अभियान में ‘नीर नायिकाएं’ (महिला स्वयंसेवक) और ‘जल दूत’ (युवा स्वयंसेवक) गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं।

1200 किसानें ने अपनाया मॉडल

अब तक 1,200 से अधिक किसानों ने इस मॉडल को अपनाया है। कई गांवों में भूजल स्तर में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है, कृषि उत्पादकता में सुधार हुआ है और मौसमी प्रवास में भी कमी आई है। ‘आवा पानी झोंकी अभियान’ के अंतर्गत शुरू की गई यह अभिनव पहल जल संरक्षण पर आधारित है। इस मॉडल के तहत खेत या बाड़ी की कुल भूमि के लगभग 5 प्रतिशत हिस्से में सीढ़ीनुमा संरचना वाला सोख्ता गड्ढा बनाया जाता है। इसमें वर्षा जल को संरक्षित कर भूजल पुनर्भरण किया जाता है। इससे भूजल स्तर में सुधार के साथ-साथ भूमि की नमी बढ़ती है और कृषि उत्पादकता में भी वृद्धि होती है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

Mann Ki Baat Korea Model : पीएम मोदी ‘मन की बात’ में कोरिया मॉडल की गूंज | Khabar Digital | Khabar Digital