PM Kisan Yojana 24th Kist: 24वीं किस्त पर बड़ा अपडेट! जानें अक्टूबर में किस दिन खाते में आएंगे 2000 रुपये

ड
डॉ आशा शर्मा

0 बार पढ़ा गया

PM Kisan Yojana 24th Kist: 24वीं किस्त पर बड़ा अपडेट! जानें अक्टूबर में किस दिन खाते में आएंगे 2000 रुपये

त्योहारों की शुरुआत के साथ ही देश भर के करोड़ों किसानों की नजरें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की अगली किस्त पर टिकी हुई हैं. कयास लगाए जा रहे हैं कि केंद्र सरकार अक्टूबर महीने में 24वीं किस्त के पैसे सीधे किसानों के बैंक खातों में भेज सकती है. हालांकि अभी तक कृषि मंत्रालय या सरकार की तरफ से इसकी कोई आधिकारिक तारीख तय नहीं की गई है, लेकिन माना जा रहा है कि जल्द ही इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी जाएगी.

हर साल मिलते हैं 6 हजार रुपये, जून में जारी हुई थी 23वीं किस्त

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि केंद्र सरकार की सबसे बड़ी और अहम कल्याणकारी योजनाओं में शामिल है. इस योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को सालाना 6000 रुपये की वित्तीय मदद दी जाती है. यह रकम 2000-2000 रुपये की तीन किस्तों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर यानी डीबीटी के जरिए सीधे लाभार्थियों के खातों में पहुंचाई जाती है. इससे पहले 20 जून 2026 को सरकार ने 23वीं किस्त जारी की थी, जिसके तहत देश के 9.44 करोड़ से ज्यादा किसानों को 18,880 करोड़ रुपये से अधिक की राशि ट्रांसफर की गई थी.

दशहरा या दिवाली पर सरकार दे सकती है बड़ा तोहफा

योजना के तय नियमों के अनुसार पीएम किसान योजना की हर किस्त 4 महीने के अंतराल में जारी की जाती है. जून में 23वीं किस्त आने के बाद अक्टूबर में 4 महीने का चक्र पूरा हो रहा है. आमतौर पर सरकार त्योहारों के मौके पर किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए किस्त जारी करती है. ऐसे में पूरी संभावना जताई जा रही है कि दशहरा या दिवाली के पावन पर्व पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों के खातों में 24वीं किस्त की राशि जमा करा सकते हैं.

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

PM Kisan Yojana 24th Kist: 24वीं किस्त पर बड़ा अपडेट! जानें अक्टूबर में किस दिन खाते में आएंगे 2000 रुपये | Khabar Digital | Khabar Digital