PM Kisan Yojana 23th Kist: किसानों के खाते में नहीं आएंगे 2000, 23वीं किस्त पाने के लिए तुरंत करें ये 3 काम

ड
डॉ आशा शर्मा

0 बार पढ़ा गया

PM Kisan Yojana 23th Kist: किसानों के खाते में नहीं आएंगे 2000, 23वीं किस्त पाने के लिए तुरंत करें ये 3 काम

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी होने के बाद अब किसानों की निगाहें 23वीं किस्त पर टिक गई हैं. मध्यप्रदेश समेत पूरे देश के लाखों किसान अगली किस्त का इंतजार कर रहे हैं. इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की सहायता तीन बराबर हिस्सों में दी जाती है, ताकि खेती से जुड़े खर्चों में कुछ राहत मिल सके.
हालांकि हर बार कई किसान छोटी-छोटी गलतियों के कारण इस योजना का लाभ नहीं ले पाते. दस्तावेजों में कमी, अधूरी जानकारी या जरूरी सत्यापन पूरा न होने से उनका नाम लाभार्थियों की सूची से हट जाता है और किस्त का पैसा अटक जाता है. ऐसे में जरूरी है कि 23वीं किस्त आने से पहले किसान कुछ अहम काम समय रहते निपटा लें.

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना पाने के लिए जरूर करें ये काम

सबसे जरूरी काम ई-केवाईसी पूरा करना है. जिन किसानों ने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराई है, उन्हें अगली किस्त का पैसा नहीं मिलेगा. सरकार ने इसे अनिवार्य कर दिया है, इसलिए इसे जल्द से जल्द पूरा कर लेना जरूरी है.

दूसरा अहम मुद्दा आधार कार्ड और बैंक खाते की जानकारी का मिलान है. कई बार नाम या अन्य विवरण में अंतर होने या आधार लिंक न होने के कारण भुगतान रुक जाता है. ऐसे में किसानों को अपने बैंक जाकर सभी जानकारी जांचनी चाहिए और जरूरत पड़ने पर तुरंत सुधार कराना चाहिए.

तीसरी जरूरी प्रक्रिया भूमि रिकॉर्ड यानी लैंड सीडिंग से जुड़ी है. सरकार अब जमीन के रिकॉर्ड की जांच को गंभीरता से ले रही है. जिन किसानों की जमीन से जुड़ी जानकारी सही तरीके से अपडेट नहीं है या सत्यापन पूरा नहीं हुआ है, उनका नाम सूची से हटाया जा सकता है. इसलिए इस जानकारी को भी समय रहते दुरुस्त करना जरूरी है.

किसान अपनी स्थिति जानने के लिए pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाकर बेनेफिशियरी स्टेटस देख सकते हैं. यहां उन्हें ई-केवाईसी, आधार लिंकिंग और लैंड सीडिंग से जुड़ी पूरी जानकारी मिल जाएगी.

ई-केवाईसी की प्रक्रिया भी अब आसान कर दी गई है. किसान वेबसाइट के Farmers Corner में जाकर e-KYC विकल्प चुन सकते हैं. वहां आधार नंबर डालकर, आधार से जुड़े मोबाइल पर आए OTP के जरिए प्रक्रिया पूरी की जा सकती है. जिन किसानों के पास आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर नहीं है, वे नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर बायोमेट्रिक तरीके से यह काम करा सकते हैं.

अगर किसान चाहते हैं कि 23वीं किस्त बिना किसी परेशानी के सीधे उनके खाते में पहुंचे, तो इन तीनों कामों को समय पर पूरा करना बेहद जरूरी है.

यह भी पढ़ें- हर महीने 5000 तक पेंशन! जानिए Atal Pension Yojana की पूरी डिटेल, कौन और कैसे कर सकते हैं अपलाई

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

PM Kisan Yojana 23th Kist: किसानों के खाते में नहीं आएंगे 2000, 23वीं किस्त पाने के लिए तुरंत करें ये 3 काम | Khabar Digital | Khabar Digital