PM Kisan Yojana 23th Kist: किसानों के खाते में इस दिन आएगी 23वीं किस्त, तारीख को लेकर बड़ा अपडेट

ड
डॉ आशा शर्मा

0 बार पढ़ा गया

PM Kisan Yojana 23th Kist: किसानों के खाते में इस दिन आएगी 23वीं किस्त, तारीख को लेकर बड़ा अपडेट

देश के करोड़ों किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना एक अहम सहारा बनी हुई है. इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपये की मदद दी जाती है, जो तीन किस्तों में सीधे उनके बैंक खाते में पहुंचती है. हर किस्त 2,000 रुपये की होती है. हाल ही में मार्च में 22वीं किस्त जारी होने के बाद अब किसानों की निगाहें अगली यानी 23वीं किस्त पर टिकी हैं.

कब आएगी 23वीं किस्त

अगर 23वीं किस्त की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स और अब तक के ट्रेंड के मुताबिक यह जुलाई 2026 के आसपास जारी हो सकती है. हालांकि अभी तक सरकार ने कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है. आम तौर पर इस योजना की राशि हर चार महीने के अंतराल पर किसानों के खाते में भेजी जाती है.

किन्हें मिलेगा फायदा

इस योजना का लाभ उन्हीं किसानों को मिलता है जो तय शर्तों को पूरा करते हैं. लाभार्थी भारतीय नागरिक होना चाहिए और उसके नाम पर खेती योग्य जमीन दर्ज होनी चाहिए. साथ ही वह आयकरदाता नहीं होना चाहिए और उसे 10,000 रुपये से ज्यादा मासिक पेंशन नहीं मिलनी चाहिए. इसके अलावा बैंक खाता आधार और NPCI से लिंक होना जरूरी है. इनमें से किसी भी जानकारी में कमी होने पर किस्त अटक सकती है.

ये काम जरूर कर लें

सरकार ने यह भी साफ कर दिया है कि अगली किस्त पाने के लिए e-KYC पूरा होना अनिवार्य है. किसान इसे ऑनलाइन OTP के जरिए या नजदीकी CSC सेंटर पर बायोमेट्रिक माध्यम से पूरा कर सकते हैं. किसान अपनी किस्त की स्थिति जानने के लिए आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाकर Beneficiary Status विकल्प में अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज कर सकते हैं या Beneficiary List में अपना नाम देख सकते हैं. एक जरूरी बात यह भी है कि अगर रिकॉर्ड में Land Seeding No दिख रहा है, तो उसे तुरंत पटवारी या तहसील कार्यालय में जाकर अपडेट कराना चाहिए, नहीं तो भुगतान अटक सकता है. यह योजना किसानों के लिए बड़ी आर्थिक मदद है, लेकिन इसका पूरा लाभ तभी मिल पाता है जब सभी दस्तावेज और जरूरी वेरिफिकेशन समय पर पूरे हों. उम्मीद है कि 23वीं किस्त की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी, इसलिए किसानों को अपने रिकॉर्ड पहले से सही और अपडेट रखने चाहिए.

यह भी पढ़ें- हर महीने 5000 तक पेंशन! जानिए Atal Pension Yojana की पूरी डिटेल, कौन और कैसे कर सकते हैं अपलाई

यह भी पढ़ें- MP में किसानों की बल्ले-बल्ले! भू-अर्जन संशोधन से यूं मिलेगा बंपर फायदा

यह भी पढ़ें- इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी

यह भी पढें- New COVID Variant BA.3.2 Cicada: फिर कोरोना की एंट्री, जानें लक्षण और बचाव के तरीके

यह भी पढें-MP Pension Scheme: 55 लाख लोगों की बल्ले-बल्ले! सरकार ने ट्रांसफर किए करोड़ों रुपये, चेक करें अपना नाम

यह भी पढ़ें-MP में बिजली ने रुलाया, हुई इतनी महंगी, 1 अप्रैल से लगेगा झटका

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

PM Kisan Yojana 23th Kist: किसानों के खाते में इस दिन आएगी 23वीं किस्त, तारीख को लेकर बड़ा अपडेट | Khabar Digital | Khabar Digital