बैतूल: प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में पर्यावरण संरक्षण का संदेश, ईको क्लब व एनएसएस की पहल

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

बैतूल: प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में पर्यावरण संरक्षण का संदेश, ईको क्लब व एनएसएस की पहल

बैतूल/ सचिन जैन/ खबर डिजिटल/ प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, जयवंती हक्सर शासकीय महाविद्यालय बैतूल में पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक प्रेरणादायी गतिविधि का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. मीनाक्षी चौबे के निर्देशन में पर्यावरण नियोजन एवं समन्वय संगठन (एप्को), पर्यावरण विभाग मध्यप्रदेश शासन तथा पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ।

प्राचार्य ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ

ईको क्लब की संयोजक प्रो. अर्चना सोनारे के मार्गदर्शन में 28 जनवरी को महाविद्यालय परिसर में स्थित पेड़ों को चूना और गेरू जैसे पारंपरिक व प्राकृतिक रंगों से रंगा गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वयं प्राचार्य डॉ. मीनाक्षी चौबे ने पेड़ों को रंगकर किया।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/crpf-jawan-santosh-kumar-dubey-awarded-home-minister-efficiency-medal-betul/

विद्यार्थियों ने दिखाई जागरूकता

इसके बाद ईको क्लब एवं राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़े विभिन्न विषयों के 110 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी का परिचय दिया। इस दौरान अनेक प्राध्यापकों ने भी सक्रिय भागीदारी कर विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया।

वर्ली आर्ट से दिया जागरूकता संदेश

कार्यक्रम के अंतर्गत माइक्रोबायोलॉजी विभाग के आसपास विद्यार्थियों द्वारा वर्ली आर्ट के माध्यम से पर्यावरण जागरूकता का अनूठा प्रदर्शन किया गया। आयोजन को सफल बनाने में महाविद्यालय स्टाफ का सराहनीय सहयोग रहा।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/jackal-terror-eight-injured-bherunda-area-panic/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

बैतूल: प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में पर्यावरण संरक्षण का संदेश, ईको क्लब व एनएसएस की पहल | Khabar Digital | Khabar Digital