तकनीकी गलती से छिन रहा गरीबों का आशियाना! जरवाही में पात्र हितग्राही हुए अपात्र, पोर्टल दोबारा खोलने की उठी मांग

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

तकनीकी गलती से छिन रहा गरीबों का आशियाना! जरवाही में पात्र हितग्राही हुए अपात्र, पोर्टल दोबारा खोलने की उठी मांग

खबर डिजिटल न्यूज़ रिपोर्टर / कटनी-- प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों को पक्का मकान दिलाने की मंशा पर तकनीकी खामियां भारी पड़ती नजर आ रही हैं। जनपद पंचायत कटनी की ग्राम पंचायत जरवाही में आवास प्लस सर्वे-2024 की संयुक्त जांच के दौरान चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां सर्वे में नाम दर्ज होने के बावजूद एआई (AI) आधारित सत्यापन और चेकर अधिकारी की जांच में तकनीकी त्रुटियों के कारण कई पात्र हितग्राही अपात्र घोषित हो गए।शिकायतों की जांच बीसी आवास योजना बलराम दाहिया एवं सहायक विकास विस्तार अधिकारी आशीष गौड़ ने ग्रामीणों और शिकायतकर्ताओं की मौजूदगी में की। जांच में ग्रामीणों ने बताया कि वास्तविक पात्र परिवार केवल तकनीकी खामियों की वजह से प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ से वंचित हो रहे हैं।ग्रामीणों का कहना है कि यह समस्या केवल जरवाही तक सीमित नहीं है, बल्कि जनपद पंचायत कटनी की कई ग्राम पंचायतों में भी इसी तरह की गड़बड़ियां सामने आ रही हैं। ऐसे में पंचायत प्रतिनिधियों ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री के माध्यम से मांग उठाई है कि आवास प्लस सर्वे-2024 का पोर्टल/ऐप कम से कम एक सप्ताह के लिए दोबारा खोला जाए, ताकि त्रुटियों का सुधार कर पात्र हितग्राहियों का पुनः सत्यापन किया जा सके।ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते तकनीकी त्रुटियों का समाधान नहीं किया गया, तो अनेक जरूरतमंद परिवार प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ से वंचित रह जाएंगे। उन्होंने शासन से शीघ्र हस्तक्षेप कर पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ दिलाने की मांग

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

तकनीकी गलती से छिन रहा गरीबों का आशियाना! जरवाही में पात्र हितग्राही हुए अपात्र, पोर्टल दोबारा खोलने की उठी मांग | Khabar Digital | Khabar Digital