यात्रियों की जान से खिलवाड़: 66 पुरानी बसों पर गिरी गाज नींद से जागा कटनी का परिवहन विभाग

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

यात्रियों की जान से खिलवाड़: 66 पुरानी बसों पर गिरी गाज नींद से जागा कटनी का परिवहन विभाग

खस्ताहाल वाहनों पर देर से कार्रवाई, वर्षों से जोखिम में सफर कर रहे थे यात्री

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी-- जिले में वर्षों से यात्रियों की जान जोखिम में डालकर सड़कों पर दौड़ रही 15 साल से अधिक पुरानी बसों पर आखिरकार परिवहन विभाग ने कार्रवाई शुरू की है। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि आखिर इतनी देर तक इन खतरनाक वाहनों को सड़कों पर चलने की अनुमति कैसे मिलती रही?परिवहन विभाग द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत अब 15 वर्ष से अधिक पुरानी यात्री बसों को सड़कों से हटाने की प्रक्रिया शुरू की गई है। कटनी जिले में ऐसी कुल 66 बसें चिन्हित की गई हैं, जिन्हें पंजीयन निरस्त करने के लिए नोटिस जारी किया गया है।जानकारों की मानें तो ये बसें लंबे समय से तकनीकी मानकों पर खरी नहीं उतर रही थीं, इसके बावजूद इनका संचालन जारी रहा। इससे न सिर्फ यात्रियों की सुरक्षा खतरे में थी, बल्कि कई बार हादसों की आशंका भी बनी रही।स्थानीय लोगों का आरोप है कि परिवहन विभाग की लापरवाही के कारण ही ये जर्जर बसें सालों तक सड़कों पर दौड़ती रहीं। अब जब सख्ती दिखाई जा रही है, तो यह कार्रवाई सवालों के घेरे में है कि क्या यह केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित रहेगी या वास्तव में सड़कों से ऐसे वाहनों को हटाया जाएगा।प्रदेश सरकार भले ही सुरक्षित और विश्वसनीय परिवहन व्यवस्था की बात कर रही हो, लेकिन जमीनी हकीकत यही है कि समय रहते कार्रवाई न होने से यात्रियों की जान के साथ लंबे समय तक खिलवाड़ होता रहा। अब देखना होगा कि यह अभियान कितनी गंभीरता से लागू किया जाता है और क्या वाकई लोगों को सुरक्षित सफर मिल पाएगा।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

यात्रियों की जान से खिलवाड़: 66 पुरानी बसों पर गिरी गाज नींद से जागा कटनी का परिवहन विभाग | Khabar Digital | Khabar Digital