चलती ट्रेन से गिरा यात्री, हालत गंभीर — झुकेही स्टेशन के पास हादसा

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

चलती ट्रेन से गिरा यात्री, हालत गंभीर — झुकेही स्टेशन के पास हादसा

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी-- कटनी-मैहर रेलखंड के झुकेही रेलवे स्टेशन के पास रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। जनता एक्सप्रेस से गिरकर एक अज्ञात यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की हालत नाजुक बताई जा रही है और उसकी पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।आउटर पर हुआ हादसाप्राप्त जानकारी के अनुसार, जनता एक्सप्रेस जैसे ही झुकेही स्टेशन के आउटर के पास पहुंची, तभी एक यात्री अचानक असंतुलित होकर चलती ट्रेन से नीचे गिर गया। ट्रेन की रफ्तार तेज होने के कारण यात्री के सिर सहित शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन हरकत में आ गया।तत्काल अस्पताल भेजा गया घायलहादसे के बाद झुकेही स्टेशन मास्टर ने तत्परता दिखाते हुए घायल को प्राथमिक उपचार दिलाया और अन्य ट्रेन से कटनी स्टेशन रवाना किया। कटनी स्टेशन पर डिप्टी स्टेशन मास्टर चितरंजन दुबे ने स्थिति संभाली। ट्रेन के पहुंचते ही घायल को सावधानीपूर्वक उतारकर रेलवे कर्मचारियों की मदद से एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल भेजा गया।पहचान के प्रयास जारीजिला अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक अत्यधिक रक्तस्राव के चलते घायल की स्थिति गंभीर बनी हुई है। उसके पास कोई पहचान पत्र नहीं मिलने से पहचान नहीं हो सकी है। जीआरपी और स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आसपास के थानों में सूचना प्रसारित कर दी गई है।

P

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी