Burhanpur News : किसानों का मुंह काला, मुर्गा बनों आंदोलन … अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

Burhanpur News : किसानों का मुंह काला, मुर्गा बनों आंदोलन … अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन

बुरहानपुर/रिजवान खान/खबर डिजिटल/ ज्ञात हो कि सतत अपने अद्भुत एवं अलहदा आंदोलनो से सरकार को सोचने पर मजबूर करने वाले किसान प्रदेश की जनता के मन में भी अपनी जगह बना चुके हैं, पूरे मध्य प्रदेश में पांगरी बांध परियोजना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू है, ऐसे में ही 11 दिसंबर 2025 दोपहर 12:00 बजे उतावली नदी के समक्ष किसानों ने पुनः आंदोलन का शंखनाद किया। इस बार का आंदोलन सबसे विचित्र था यह आंदोलन सोचनें पर विवश करने वाला है, किसानों ने स्वयं अपने मुंह पर कालिख पोती और मुर्गा बनकर सरकार पर अन्याय और दुर्भावना पूर्ण कार्य करने का आरोप लगाया।

डॉक्टर रवि कुमार पटेल ने किया नेतृत्व
इस आंदोलन का नेतृत्व कर रहे हैं डॉक्टर रवि कुमार पटेल ने कहा कि " सरकार न जाने क्यों आदिवासियों, किसानो एवं पीड़ितों के साथ अभद्रतापूर्ण बर्ताव कर रही हैं। क्या न्याय संगत मांग करना अपराध है? क्या संविधान और लोकतंत्र की रक्षा करना अपराध है? क्या मौलिक अधिकारों कि बात करना अपराध है,अगर हां तो हम निश्चित ही अपराधी है किंतु सच इसके विपरीत है ,प्रशासन किसानों से भेदभावपूर्ण आचरण कर रहा है, निरंतर सत्याग्रह करने के बावजूद किसी भी संबंधित विभाग ने किसानों के हाल-चाल जानने की कोशिश नहीं की, यह निष्ठुरता लोकतंत्र के लिए भयावह साबित हो सकती है।"

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/mukesh-patel-sena-patel-mahesh-patel-istifa/

पांगरी परियोजना को लेकर मांग
बीते कुछ वर्षों में पांगरी परियोजना समाज और प्रदेश के लिए निश्चित ही एक रहस्य और अचरज का विषय साबित हो रहा है। किसानों के आए दिन विभिन्न आंदोलन से पूरे बुरहानपुर जिले में किसानों के प्रति करुणा एवं सद्भाव और सरकार के प्रति नैराश्य साफ तौर पर दिखाई दे रहा है। इस आंदोलन में बड़ी संख्या में किसानों ने हाजिरी लगाई और अपने हाथों से कोयले के कालिख को मुंह पर लगा कर अन्याय के खिलाफ अपना मुंह काला किया और मुर्गा बन न्याय की मांग की। डॉ. पटेल कहा कि प्रदेश भर में किसानों से विभिन्न मामलों में दोहरी नीति अपनाई जा रही है, अगर यही हालात रहे तो अराजकता और अव्यवस्था के पनपने से खतरा बढ़ सकता है। हम शांति और समृद्धि के पक्षधर हैं और सरकार से भी विवेकी एवं निष्पक्ष होने का आग्रह करते हैं।

आंदोलन में ये रहे मौजूद
इस आंदोलन में प्रमुखता से नंदू पटेल, मान्या भिलावेकर, रामदास महाराज,माधो नाटो, बद्री वास्कले ,श्रीराम, राहुल राठोड़ ओमप्रकाश ,मामराज, राजूभाई ,नवल, किशोर सुमला, विजय, देवा भाई, श्रीकिसन, नीतीश श्रॉफ, दीपक,संजय चौकसे,विज्जु ,मंसाराम, मनोज भाई,सालिकराम जी आदि अन्य किसानों ने शांतिपूर्ण तरीके से सहभाग कर अपना पक्ष रखा।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/satna-maruti-nagar-anti-social-elements-assault-police-inaction-issue/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

20 minutes ago

मध्यप्रदेश कांग्रेस में जल्द होगी बंपर नियुक्तियां... चंचलेश को फिर से सोशल मीडिया विभाग की जिम्मेदारी!

about 1 hour ago

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश

about 1 hour ago

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 14 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 15 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 16 hours ago

और पढ़ें

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा
मध्यप्रदेश

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश
राजस्थान

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा
मध्यप्रदेश

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

कैंसर की दवाओं पर सरकार ने दी बड़ी छूट, अब इन दवाओं को MRP से भी बहुत कम कीमत में दी जाएगी
नेशनल न्यूज़

कैंसर की दवाओं पर सरकार ने दी बड़ी छूट, अब इन दवाओं को MRP से भी बहुत कम कीमत में दी जाएगी

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति
मध्यप्रदेश

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

Burhanpur News : किसानों का मुंह काला, मुर्गा बनों आंदोलन … अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन | Khabar Digital | Khabar Digital