ग्राम पंचायतों में वित्तीय अनियमितता पर सख्ती, 7 पंचायतों की हुई वन-टू-वन सुनवाई

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

ग्राम पंचायतों में वित्तीय अनियमितता पर सख्ती, 7 पंचायतों की हुई वन-टू-वन सुनवाई

सबहेड:---तीन मामलों में जिला पंचायत सीईओ ने की गहन जांच, सरपंच-सचिव सहित कई जिम्मेदारों से जवाब-तलब

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी (17 अप्रैल)-- जिले में ग्राम पंचायतों में सामने आ रही आर्थिक गड़बड़ियों और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर प्रशासन अब सख्त रुख में नजर आ रहा है। जिला पंचायत की सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने शुक्रवार को तीन गंभीर प्रकरणों में सात ग्राम पंचायतों की वन-टू-वन सुनवाई की, जिससे स्थानीय स्तर पर हड़कंप की स्थिति बनी रही।यह सुनवाई मध्यप्रदेश पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 की धारा 89 के तहत की गई, जिसमें जनपद पंचायत कटनी की हीरापुर कोड़ियां, बड़वारा की बनगवा और ढीमरखेड़ा की सनकुई, खमतरा, इमलिया, लालपुर एवं बरही ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया।सुनवाई के दौरान इन पंचायतों के तत्कालीन सरपंच, सचिव, ग्राम रोजगार सहायक, उपयंत्री और वर्तमान पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। सभी से वित्तीय अनियमितताओं को लेकर जवाब-तलब किया गया।सूत्रों के मुताबिक, कई मामलों में रिकॉर्ड और वास्तविक कार्यों के बीच अंतर की आशंका जताई जा रही है, जिससे ग्रामीण विकास कार्यों में पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।सीईओ सुश्री कौर ने सभी पक्षों को सुनते हुए प्रस्तुत दस्तावेजों और प्रतिवाद का बारीकी से परीक्षण किया। हालांकि, इस पूरी प्रक्रिया ने पंचायत स्तर पर वित्तीय प्रबंधन की कमजोरियों को उजागर कर दिया है।सुनवाई के दौरान रीडर शाखा के प्रभारी अधिकारी पंकज नामदेव भी मौजूद रहे। अब इन मामलों मे आगे की कार्यवाही पर सबकी नज़रे टिकी हुई है

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

ग्राम पंचायतों में वित्तीय अनियमितता पर सख्ती, 7 पंचायतों की हुई वन-टू-वन सुनवाई | Khabar Digital | Khabar Digital