रीवा: धान की सिंचाई के लिए पानी की मांग, किसानों ने किया प्रदर्शन कर दी चेतावनी

B
Business Desk

0 बार पढ़ा गया

रीवा: धान की सिंचाई के लिए पानी की मांग, किसानों ने किया प्रदर्शन कर दी चेतावनी

रीवा/ अरविन्द तिवारी/ रीवा जिले के त्योंथर क्षेत्र के ग्राम बरौ स्थित 18 नंबर माइनर में सिंचाई के लिए पानी की मांग को लेकर किसानों ने जोरदार प्रदर्शन किया। जनपद सदस्य वेदप्रकाश तिवारी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान धरने पर बैठ गए। बारिश शुरू होने के बाद भी किसान और जनप्रतिनिधि मौके से नहीं हटे। आखिरकार प्रशासन और नहर विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर दो दिन के भीतर माइनर में पानी छोड़ने का लिखित आश्वासन दिया, जिसके बाद किसानों ने धरना समाप्त कर दिया।

धान की रोपाई के महत्वपूर्ण समय में पानी नहीं मिलने से नाराज किसानों ने बरौ माइनर पर धरना शुरू कर दिया। किसानों का कहना था कि यदि समय पर पानी नहीं मिला तो धान की फसल बर्बाद हो जाएगी और उनकी मेहनत पर पानी फिर जाएगा।

धरने का नेतृत्व कर रहे जनपद सदस्य वेदप्रकाश तिवारी ने कहा कि किसानों की यह लड़ाई उनके अधिकार और आजीविका की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय पर पानी नहीं छोड़ा गया तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा।

धरने की सूचना मिलते ही तहसीलदार पारसनाथ मिश्रा, नहर विभाग के एसडीओ सुरेंद्र त्रिपाठी और विभागीय अधिकारी मौके पर पहुंचे। इसी दौरान बारिश शुरू हो गई, लेकिन किसान और जनपद सदस्य वेदप्रकाश तिवारी बारिश में भी डटे रहे।

काफी देर तक चली बातचीत के बाद नहर विभाग ने दो दिनों के भीतर बरौ माइनर में पानी छोड़े जाने का लिखित आश्वासन दिया। आश्वासन मिलने के बाद किसानों ने धरना समाप्त किया और जल्द सिंचाई शुरू होने की उम्मीद जताई।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी