खुली डिक्की के साथ दौड़ी बस, जागरूक नागरिकों ने टलवाया बड़ा हादसा

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

खुली डिक्की के साथ दौड़ी बस, जागरूक नागरिकों ने टलवाया बड़ा हादसा

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी-- शहर के व्यस्ततम जगन्नाथ चौक पर शनिवार रात एक बड़ी लापरवाही सामने आई, जहां “जय भवानी” ट्रेवल्स की बस खुली डिक्की के साथ सड़क पर दौड़ती नजर आई। बस की इस गंभीर अनदेखी से बड़ा हादसा हो सकता था, लेकिन स्थानीय लोगों की सतर्कता से दुर्घटना टल गई।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस के पीछे का लगेज कंपार्टमेंट खुला हुआ था और चालक व कंडक्टर को इसकी भनक तक नहीं थी। इसी दौरान चौक पर मौजूद नागरिकों ने खतरे को भांपते हुए बस रुकवाई और खुली डिक्की बंद कराई।स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते बस नहीं रोकी जाती तो पीछे चल रहे दोपहिया वाहन चालक या राहगीर हादसे का शिकार हो सकते थे। रात के समय कम विजिबिलिटी और ट्रैफिक के बीच यह लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती थी।घटना के बाद लोगों ने बस स्टाफ की लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए सवाल उठाए कि आखिर यात्रियों की सुरक्षा के साथ ऐसा खिलवाड़ कब तक चलता रहेगा। नागरिकों ने परिवहन विभाग और प्रशासन से मांग की है कि बस संचालकों और जिम्मेदार स्टाफ पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।शहर के बीचों-बीच हुई इस घटना ने यात्री सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

खुली डिक्की के साथ दौड़ी बस, जागरूक नागरिकों ने टलवाया बड़ा हादसा | Khabar Digital | Khabar Digital