सौरभ श्रीवास्तव /खबर डिजिटल रीठी, कटनी-मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद द्वारा संचालित बीएसडब्ल्यू (BSW) एवं एमएसडब्ल्यू (MSW) पाठ्यक्रम की कक्षाओं की रविवार को रीठी अध्ययन केंद्र में ऑनलाइन मॉनिटरिंग की गई। यह पाठ्यक्रम मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित किया जा रहा है।जिला समन्वयक डॉ. तेजसिंह केसवाल के निर्देशन में शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय रीठी अध्ययन केंद्र में नियमित रूप से कक्षाएं आयोजित की जाती हैं। आज की कक्षा की शुरुआत प्रेरणागीत एवं सामूहिक परिचर्चा से हुई। इस दौरान छात्र-छात्राओं को असाइनमेंट चयन एवं पीडीएफ अपलोड संबंधी तकनीकी मार्गदर्शन दिया गया। परामर्शदाताओं ने सेक्टरवार बैठकर विद्यार्थियों को ऑनलाइन अपलोड प्रक्रिया समझाई।समयसारिणी के अनुसार नियमित विषयवार कक्षाओं का संचालन किया गया। राज्य कार्यालय के निर्देशानुसार आयोजित ऑनलाइन मॉनिटरिंग में आदरणीय श्री वीरेंद्र व्यास द्वारा कक्षाओं का अवलोकन किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति एवं बेहतर कक्षा संचालन हेतु महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए।साथ ही जिन विद्यार्थियों द्वारा असाइनमेंट जमा नहीं किए गए थे तथा द्वितीय किश्त का भुगतान शेष था, उनसे संपर्क कर आवश्यक कार्यवाही पूर्ण कराने के निर्देश भी दिए गए।कार्यक्रम के अंत में सभी परामर्शदाताओं द्वारा सामूहिक राष्ट्रगान कराया गया तथा उपस्थिति पंजी एवं दस्तावेजों का संधारण किया गया।इस अवसर पर परामर्शदाता अरुण तिवारी, शरद यादव, रूपा बर्मन, अमर बहादुर एवं साक्षी नामदेव सहित सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।— मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद, जिला कटनी
मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद – रीठी अध्ययन केंद्र की कक्षाओं की ऑनलाइन मॉनिटरिंग
Khabar Digital Desk
0 बार पढ़ा गया







