इंदौर नगर निगम का एक और कदम… ‘वन इंदौर – रन इंदौर’ मैराथन का आयोजन

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

इंदौर नगर निगम का एक और कदम… ‘वन इंदौर – रन इंदौर’ मैराथन का आयोजन

इंदौर/नरेंद्र महावर/खबर डिजिटल/ देशभर में स्वच्छता में नंबर-1 रहने वाला इंदौर अब स्वास्थ्य और फिटनेस में भी अग्रणी बनने की ओर कदम बढ़ा रहा है। इसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए ‘यूनाइटेड इंदौर फोरम’ की पहल पर ‘वन इंदौर – रन इंदौर’ मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। यह दौड़ पश्चिमी इंदौर के दशहरा मैदान से शुरू होगी और 23 नवंबर की सुबह 6:30 बजे से तीन श्रेणियों — 3 कि.मी., 5 कि.मी. एवं 7 कि.मी. में आयोजित की जाएगी। बच्चों, युवाओं, वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों, खेल प्रेमियों, डॉक्टर, वकील, सीए, समाजसेवी तथा जनप्रतिनिधियों सहित सभी आयु वर्ग के लोग इसमें शामिल हो सकेंगे। प्रतिभागियों को रनिंग किट व फिनिशिंग पर मेडल प्रदान किए जाएंगे।

ग्रीन एवं फिट इंदौर का संकल्प
महापौर पुष्यमित्र भार्गव के नेतृत्व शहर केवल स्वच्छता तक सीमित नहीं, बल्कि ग्रीन एनर्जी, पौधारोपण और कार्बन फुटप्रिंट कम करने जैसे अनेक प्रोजेक्ट्स पर भी आगे बढ़ रहा है। अब लक्ष्य शहर को स्वस्थ और फिट इंदौर के रूप में पहचान दिलाना है।

इंदौर एक है, स्वास्थ्य के लिए एकजुट - महापौर
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि शहर में 70 संजीवनी क्लिनिक संचालित हैं, जहां प्रतिदिन हजारों लोग निशुल्क उपचार पा रहे हैं। साथ ही 85 वार्डों में 140 स्थानों पर योग सत्र नियमित रूप से आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें हजारों लोग जुड़ चुके हैं। उन्होंने कहा “स्वच्छ इंदौर, स्वस्थ इंदौर, फिट इंदौर और नशे के खिलाफ इंदौर यही हमारा संकल्प है। यह मैराथन इस एकता और स्वास्थ्य जागरूकता का प्रतीक बनेगी। पूरा शहर एक प्लेटफॉर्म पर एकजुट होकर अपने स्वास्थ्य के लिए दौड़ेगा।” महापौर ने सभी नागरिकों से परिवार सहित इस मैराथन में भाग लेने और एक स्वस्थ इंदौर बनाने में योगदान देने की अपील की।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/indore-mayor-pushyamitra-bhargav-anger-city-bus-driver-traffic-violation/

इस तरह होगा आयोजन
गौरतलब है कि शहर में पहली बार पश्चिम क्षेत्र में फिटनेस, स्वास्थ्य जागरूकता और सामाजिक एकजुटता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से होने वाले “वन इंदौर, रन इंदौर (One Indore, Run Indore)” मैराथन का आयोजन मुख्य रूप से

3 किलोमीटर रन
5 किलोमीटर रन
7 किलोमीटर रन

3,5 और 7 किलोमीटर रन के प्रतिभागियों को पंजीकरण किट (Kit) प्रदान की जाएगी। रन पूर्ण होने के पश्चात दशहरा मैदान पर प्रमाण-पत्र वितरण एवं स्वल्पाहार की व्यवस्था की जाएगी।

3 KM मार्ग मानचित्र
स्टार्ट प्वाइंट - दशहरा मैदान
नरेंद्र तिवारी मार्ग होते हुए रंजीत हनुमान रोड की ओर,
रंजीत हनुमान रोड से महू नाका
महू नाका से, अन्नपूर्णा मंदिर रोड से वापस दशहरा मैदान
एंड प्वाइंट - दशहरा मैदान

5 KM मार्ग मानचित्र

स्टार्ट प्वाइंट- दशहरा मैदान
चाणक्यपुरी स्क्वायर की ओर होते हुए
गोपुर स्क्वायर
गोपुर स्क्वायर से माणिकचंद्र वाजपेयी मार्ग
माणिकचंद्र वाजपेयी मार्ग पर यू-टर्न
उसी मार्ग से वापस दशहरा मैदान की ओर
एंड प्वाइंट-- दशहरा मैदान

7 KM मार्ग मानचित्र

स्टार्ट प्वाइंट - दशहरा मैदान
चाणक्यपुरी स्क्वायर की ओर
अन्नपूर्णा रोड पर यू-टर्न लें
नरेंद्र तिवारी मार्ग की ओर वहां से
नरेंद्र तिवारी मार्ग
नरेंद्र तिवारी मार्ग के अंत में फूटी कोठी स्क्वायर की ओर
फूटी कोठी स्क्वायर से यू-टर्न लें
रंजीत हनुमान रोड होते हुए महू नाका की ओर
महू नाका से अन्नपूर्णा रोड के माध्यम से वापस दशहरा मैदान
एंड प्वाइंट - दशहरा मैदान

सुरक्षा एवं स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्था
आयोजन समिति द्वारा कार्यक्रम स्थल पर मेडिकल टीम, फिजियोथेरापिस्ट,आपातकालीन सहायताकी सुविधाएँ उपलब्ध कराई रहेगी,ताकि प्रतिभागियों को सुरक्षित वातावरण मिल सके।

ऑनलाइन पंजीकरण हेतु लिंक
(यूजर सुविधा हेतु लिंक नीचे उपलब्ध है)
https://allevents.in/indore/one-indore-run-indore-tickets/80001047972923?ref=smdl

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

इंदौर नगर निगम का एक और कदम… ‘वन इंदौर – रन इंदौर’ मैराथन का आयोजन | Khabar Digital | Khabar Digital