न्यायोत्सवः विधिक सेवा सप्ताह 2025 का शुभारंभ मैराथन दौड़ के साथ

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

न्यायोत्सवः विधिक सेवा सप्ताह 2025 का शुभारंभ मैराथन दौड़ के साथ


न्यायोत्सवः विधिक सेवा सप्ताह 2025 का शुभारंभ मैराथन दौड़ के साथ

कटनी – मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री जितेन्द्र कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में “न्यायोत्सवः विधिक सेवा सप्ताह 2025” का शुभारंभ रविवार को मैराथन दौड़ के साथ हुआ। यह दौड़ सुबह 8 बजे पुलिस पेट्रोल पंप झिंझरी से प्रारंभ होकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय तक संपन्न हुई।

“न्याय के लिए दौड़ — कानूनी जागरूकता की ओर प्रत्येक कदम” विषय पर आधारित इस पहल का उद्देश्य जनता में विधिक जागरूकता और सहभागिता को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम में न्यायाधीशगण, अधिवक्ता, विद्यार्थी एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

विभिन्न आयु वर्गों में विजेताओं को सम्मानित किया गया। बच्चों की श्रेणी में अंकुर पटेल, देविका कुमरे और अर्नव पटेल क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। वहीं 19 वर्ष वर्ग में ऋषभ पांडे, अस्मित तिवारी और रूपेश सिंह विजेता रहे। कोर्ट स्टाफ श्रेणी में विनोद कुमार धुर्वे, विनय साहू और जिला लाल बैगा ने स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम में पॉलीटेक्निक कॉलेज की टीम ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन हर्षित बिसेन, जिला विधिक सहायता अधिकारी द्वारा किया गया। सप्ताह भर “न्यायोत्सव” के अंतर्गत विविध जनजागरण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

आवासीय सुरक्षा को स्मार्ट बनाने की गोदरेज की नई पहल, फेस रिकॉग्निशन तकनीक से लैस उत्पाद पेश
व्यापार

आवासीय सुरक्षा को स्मार्ट बनाने की गोदरेज की नई पहल, फेस रिकॉग्निशन तकनीक से लैस उत्पाद पेश