अब सोलर पॉवर से जगमगाएंगे जनजातीय विभाग के छात्रावास, आश्रम शालाएं

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

अब सोलर पॉवर से जगमगाएंगे जनजातीय विभाग के छात्रावास, आश्रम शालाएं

भोपाल : जनजातीय कार्य विभाग के अधीन सभी छात्रावास, आश्रम शालाएं, कन्या शिक्षा परिसर, क्रीड़ा परिसर सहित अन्य विशिष्ट श्रेणी की संस्थाएं अब सोलर पॉवर से जगमगाएंगी। इन सभी संस्थाओं में विद्युत की निर्बाध आपूर्ति एवं मासिक बिजली बिल में कमी लाने के लिए यहां सोलर पॉवर सिस्टम लगाए जाएंगे।

जनजातीय कार्य विभाग द्वारा अधीनस्थ 2,378 संस्थाओं में सोलर पॉवर सिस्टम की स्थापना करने के लिए 156 करोड़ 88 लाख रुपए से अधिक का व्यय प्रस्ताव तैयार कर मंजूरी के लिए भेजा जा रहा है। सोलर पॉवर सिस्टम लगने से इन सभी संस्थाओं में ई-कक्षाएं (स्मार्ट क्लासेस, स्मार्ट लैब) लगाने तथा नई तकनीकों से विद्यार्थियों को स्कूली परीक्षा सहित प्रतियोगी परीक्षाओं की स्मार्ट तैयारी से जोड़ने में भी सुविधा होगी। विभागीय कार्ययोजना को अनुमोदन मिलते ही इन सभी संस्थाओं में सोलर पॉवर सिस्टम लगाने की कार्यवाही शुरू की जाएगी।

सुरक्षा के लिए लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

छात्रावासों, आश्रम शालाओं एवं अन्य विशिष्ट श्रेणी की संस्थाओं में रहकर अध्ययनरत विद्यार्थियों की सुरक्षा पर राज्य सरकार द्वारा विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जनजातीय कार्य विभाग ने इन सभी विभागीय संस्थाओं में आंतरिक एवं बाहरी सुरक्षा की रेग्यूलर मॉनिटरिंग के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्णय लेकर ठोस प्रस्ताव तैयार किया है।

विभाग के अधीन ऐसी कुल 2,810 संस्थाएं हैं। इनमें से 1,305 संस्थाओं में पहले से ही सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। शेष सभी विभागीय संस्थाओं में सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए विभाग ने करीब 10 करोड़ 54 लाख रुपए का अनुमानित व्यय प्रस्ताव तैयार कर लिया है। इससे छात्रावासों-आश्रम शालाओं एवं अन्य विशिष्ट संस्थाओं में छात्रावासी विद्यार्थियों के अध्ययन-अध्यापन एवं अन्य गतिविधियों की भी नियमित रूप से मॉनिटरिंग की जा सकेगी।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

अब सोलर पॉवर से जगमगाएंगे जनजातीय विभाग के छात्रावास, आश्रम शालाएं | Khabar Digital | Khabar Digital