भविष्य से भेंट: जिले के अधिकारियों ने संभाली शिक्षक की भूमिका, बच्चों को दिए सफलता के मंत्र

S
Shiv Sharan

0 बार पढ़ा गया

भविष्य से भेंट: जिले के अधिकारियों ने संभाली शिक्षक की भूमिका, बच्चों को दिए सफलता के मंत्र

​निवाड़ी (मध्यप्रदेश)। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के भव्य आगाज और 'प्रवेशोत्सव' कार्यक्रम के अंतर्गत कलेक्टर जमुना भिड़े के निर्देशन में आज जिले के समस्त शासकीय विद्यालयों में 'भविष्य से भेंट' कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। मध्य प्रदेश शासन के 'स्कूल चलें हम अभियान' के तहत आयोजित इस विशेष पहल में जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने विद्यालयों में पहुँचकर न केवल बच्चों से संवाद किया, बल्कि उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित भी किया।

यह भी पढें- मोहन सरकार बनाने जा रही नए निगम मंडल, लिया बड़ा फैसला

​कार्यक्रम के दौरान एसडीएम अशोक कुमार सेन, डिप्टी कलेक्टर विनीता जैन, स्वाति सिंह, जिला पंचायत व जनपद पंचायत के सीईओ, और एसएलआर लीना जैन सहित अन्य प्रथम व द्वितीय श्रेणी के अधिकारियों ने आवंटित स्कूलों में शिक्षक की भूमिका निभाई। अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को देश की महान विभूतियों की जीवन गाथा सुनाई और शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। संवाद के दौरान बच्चों से उनके लक्ष्यों के बारे में चर्चा की गई और उनकी जिज्ञासाओं का समाधान कर कॅरियर मार्गदर्शन दिया गया।

यह भी पढें- सोने-चांदी के दामों में आई तेजी या पड़ी फीकी, एक मिनट में जानें रेट – Khabar Digital

​शिक्षण सामग्री भेंट कर बढ़ाया उत्साह

​बच्चों का मनोबल बढ़ाने के लिए अधिकारियों ने उन्हें उपहार स्वरूप शिक्षण सामग्री भी भेंट की। इस दौरान स्कूल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया और मिड-डे मील व अन्य सुविधाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

यह भी पढें-55 लाख लोगों की बल्ले-बल्ले! सरकार ने ट्रांसफर किए करोड़ों रुपये, चेक करें अपना नाम

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

भविष्य से भेंट: जिले के अधिकारियों ने संभाली शिक्षक की भूमिका, बच्चों को दिए सफलता के मंत्र | Khabar Digital | Khabar Digital