बिहार•

बिहार में जारी रहेगा 'सियासी परिवारवाद'… नीतीश मंत्रिमंडल में दिख गई साफ झलक

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

बिहार में जारी रहेगा 'सियासी परिवारवाद'… नीतीश मंत्रिमंडल में दिख गई साफ झलक

पटना/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ राजनीति में कहा जाता है कि परिवारवाद कभी समाप्त नहीं होगा, इसकी झलक बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत के बाद नीतीश कुमार मंत्रिमंडल के गठन में साफ दिखाई दे गई। इसमें दीपक प्रकाश और संतोष कुमार सुमन जैसे विधायकों को मंत्री बनाया है, जो परिवारवाद की सियासी पृष्ठभूमि को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

10वीं बार नीतीश कुमार ने ली शपथ
नीतीश कुमार ने 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रुप में शपथ ली है, उनके साथ 26 मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। इसमें कास्ट फैक्टर का पूरा ध्यान रखा गया है, जिसमें सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा जैसे वरिष्ठ मंत्री शामिल है, लेकिन उनका मंत्रिमंडल परिवारवार से नहीं बच पाया, हालांकि नीतीश कुमार ने अपने बेटे निशांत कुमार को लॉन्च नहीं किया, जबकि कई वरिष्ठ नेता इसके पक्ष में दिखाई दे रहे थे।

विपक्ष को दिया घेरने का मु्द्दा
चुनाव के समय राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को परिवारवाद के नाम पर एनडीए के नेता घेर रहे थे, बिहार दौरे में मोदी ने बीजेपी नेताओं से साफ शब्दों में कहा था, 'राजनीति में परिवारवाद नहीं होना चाहिए, जमींदारी प्रथा नहीं होनी चाहिए, ऐसा न हो कि आप नहीं तो हमारे पुत्र-पुत्री, ये नहीं होना चाहिए।' 6 महीने पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार में भी परिवारवाद की राजनीति का मुद्दा उठाया था, और, बीजेपी नेताओं को विशेष रूप से नसीहत दी थी कि जमींदारी प्रथा खत्म होनी चाहिए, और राजनीति में परिवारवाद की गुंजाइश नहीं होनी चाहिए, हालांकि अब नीतीश मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद विपक्ष को भी घेरने का मुद्दा मिल गया है।

https://khabardigital.com/election/yadav-factor-in-bihar-chunav-2025-and-bjp-strategy/

नीतीश कैबिनेट में परिवारवाद
नीतीश कुमार की सरकार में 29 विधायक ऐसे हैं जिनकी पृष्ठभूमि परिवारवाद की राजनीति से जुड़ी है। जिस तरह से चुनाव वक्त राष्ट्रीय लोक मोर्चा नेता उपेंद्र कुशवाहा ने पत्नी स्नेहलता को विधानसभा चुनाव का टिकट दे दिया था, वहीं मंत्री बनाने की बारी आने पर बेटे को आगे कर दिया, जोकि विधायक तक नहीं है, हालांकि अब माना जा रहा है कि विधान परिषद की एक सीट उपेंद्र कुशवाह ने पहले ही अपने बेटे के लिए रिजर्व कर ली है। बात करें परिवारवाद तो बांकीपुर विधानसभा सीट से बीजेपी के टिकट पर विधायक चुने गए नितिन नवीन भी नीतीश मंत्रिमंडल का हिस्सा बने हैं, जोकि भाजपा के वरिष्ठ नेता नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा के बेटे हैं। इसी तरह जमुई से विधायक श्रेयशी सिंह पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह की बेटी हैं। बीजेपी में चुनाव के वक्त वापसी करने वाले मुजफ्फरपुर के सांसद रहे अजय निषाद ने अपनी पत्नी रमा निषाद को टिकट दिलाया था, जोकि विधायक बनने के बाद अब मंत्री भी बन गई है। बात करें जीतनराम मांझी को तो उनके तो सारे टिकट ही परिवारवाद की भेंट चढ़ गए थे, मांझी की बहू, समधन और दामाद सभी विधायक बन गए हैं, ऐसे में जीतन राम मांझी के बेटे संतोष कुमार सुमन फिर से बिहार कैबिनेट का हिस्सा है।
वहीं सम्राट चौधरी, नीतीश मिश्रा जैसे बड़े चेहरे भी परिवारवाद की ही राजनीति से आए हैं। जेडीयू के रुख की कहें तो अनंत सिंह, ऋतुराज कुमार और चेतन आनंद जैसे बड़े नाम परिवारवाद की पृष्ठभूमि वाले हैं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

बिहार में जारी रहेगा 'सियासी परिवारवाद'… नीतीश मंत्रिमंडल में दिख गई साफ झलक | Khabar Digital | Khabar Digital