जल गंगा अभियान में लापरवाही, 30 पंचायतों पर गिरी गाज

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

जल गंगा अभियान में लापरवाही, 30 पंचायतों पर गिरी गाज

सब-हेडलाइन:जिला पंचायत CEO ने जारी किए शोकॉज नोटिस, 3 दिन में जवाब नहीं तो होगी एकपक्षीय कार्रवाई

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी -- 11 अप्रैल --जल गंगा संवर्धन अभियान 2026 में गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। जिले में विकास कार्यों की धीमी प्रगति और जिम्मेदार अधिकारियों की उदासीनता पर जिला पंचायत CEO सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने कड़ा रुख अपनाते हुए 30 ग्राम पंचायतों के सचिव, उपयंत्री और ग्राम रोजगार सहायकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं।बार-बार निर्देश देने के बावजूद कार्यों में संतोषजनक प्रगति नहीं होने से प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए हैं। आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारी अपने दायित्वों के प्रति गंभीर नहीं हैं और शासकीय कार्यों में लापरवाही बरत रहे हैं।CEO ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि सभी संबंधित अधिकारी 3 दिन के भीतर उपस्थित होकर तथ्यात्मक जवाब दें, अन्यथा एकपक्षीय कार्रवाई की जाएगी।सूत्रों के मुताबिक, कई पंचायतों में स्वीकृत कार्य जमीन पर नजर ही नहीं आ रहे हैं, जिससे अभियान की मंशा पर भी सवाल उठ रहे हैं।जिले के विजयराघवगढ़, ढीमरखेड़ा, कटनी, बहोरीबंद, रीठी और बड़वारा जनपद की पंचायतें इस कार्रवाई की जद में आई हैं।प्रशासन की इस सख्ती के बाद हड़कंप मच गया है, लेकिन बड़ा सवाल यह है कि क्या सिर्फ नोटिस से व्यवस्था सुधरेगी या फिर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई भी होगी?

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

जल गंगा अभियान में लापरवाही, 30 पंचायतों पर गिरी गाज | Khabar Digital | Khabar Digital