लापरवाही पर सख्त कलेक्टर: 3 अधिकारियों को नोटिस, अवैध रेत पर कार्रवाई के निर्देश

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

लापरवाही पर सख्त कलेक्टर: 3 अधिकारियों को नोटिस, अवैध रेत पर कार्रवाई के निर्देश

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी

सीएम हेल्पलाइन, लोक सेवा गारंटी और योजनाओं में सुस्ती पर नाराजगी

खबर डिजिटल कटनी, 06 अप्रैल--जिले में प्रशासनिक लापरवाही पर अब सख्ती शुरू हो गई है। शिकायतों और आवेदनों के निराकरण में देरी को लेकर कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने तीन अधिकारियों के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।सोमवार को आयोजित समय-सीमा बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए स्पष्ट किया कि शिकायतों के निराकरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों में रुचि नहीं लेने पर उपसंचालक खनिज और सहकारिता बैंक नोडल अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए।इसी प्रकार लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत निर्धारित समय-सीमा में आवेदनों का निराकरण नहीं करने पर स्लीमनाबाद तहसीलदार को भी कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।बैठक में अवैध रेत खनन का मुद्दा प्रमुखता से उठा। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि एसडीएम के नेतृत्व में अवैध रेत से जुड़ी सभी शिकायतों पर तत्काल और सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।समीक्षा के दौरान कई विभागों की धीमी कार्यप्रणाली सामने आई। संबल योजना के अंतर्गत 13 हजार से अधिक आवेदन लंबित पाए गए, जिस पर कलेक्टर ने शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए।इसके अलावा पीएम सोलर योजना, सीमांकन, बंटवारा, फार्मर आईडी और समग्र ई-केवाईसी जैसे कार्यों में भी अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर नाराजगी जताई गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सभी कार्य समय-सीमा में पूर्ण किए जाएं।स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग को भी सख्त निर्देश दिए गए। एचपीवी टीकाकरण अभियान में तेजी लाने और स्कूलों में विद्यार्थियों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा गया।कलेक्टर की इस सख्ती से यह स्पष्ट हो गया है कि अब लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई तय है। साथ ही अवैध रेत खनन जैसे मामलों पर भी प्रशासन का रुख कड़ा होता नजर आ रहा है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

लापरवाही पर सख्त कलेक्टर: 3 अधिकारियों को नोटिस, अवैध रेत पर कार्रवाई के निर्देश | Khabar Digital | Khabar Digital