NEET UG 2026 रद्द! पेपर लीक से मचा बवाल, MP के 1.20 लाख छात्रों का भविष्य अधर में

ड
डॉ आशा शर्मा

0 बार पढ़ा गया

NEET UG 2026 रद्द! पेपर लीक से मचा बवाल, MP के 1.20 लाख छात्रों का भविष्य अधर में

देशभर में आयोजित होने वाली मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG 2026 को पेपर लीक विवाद के बाद रद्द कर दिया गया है. इस फैसले ने लाखों छात्रों और उनके परिवारों की चिंता बढ़ा दी है. मध्य प्रदेश में भी इसका बड़ा असर देखने को मिला है, जहां करीब 1.20 लाख अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल हुए थे. परीक्षा रद्द होने के बाद छात्रों में निराशा और गुस्सा साफ दिखाई दे रहा है. मामले की गंभीरता को देखते हुए केंद्र सरकार ने जांच की जिम्मेदारी CBI को सौंप दी है.

छात्रों का भविष्य संकट में

मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बौरासी सेटिया ने इस पूरे मामले पर सरकार को घेरते हुए कहा कि छात्रों का भविष्य संकट में पड़ गया है. उन्होंने कहा कि मेडिकल की तैयारी करने वाले छात्र और उनके परिवार सालों तक मेहनत और त्याग करते हैं, लेकिन बार-बार पेपर लीक की घटनाओं से उनका मनोबल टूट रहा है. उनका आरोप है कि BJP सरकार के कार्यकाल में कई प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्न पत्र लीक हुए और अनेक बार परीक्षाएं दोबारा करानी पड़ीं. इससे कई छात्रों का करियर प्रभावित हुआ है.

NSUI कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया

इस मामले की जांच में मध्य प्रदेश के सीहोर जिले का नाम भी सामने आया है. राजस्थान पुलिस ने महाराष्ट्र के नासिक निवासी डॉ. शुभम खैरनार को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि वह सीहोर स्थित श्री सत्य साई यूनिवर्सिटी में BAMS का छात्र रहा है. हालांकि यूनिवर्सिटी प्रशासन का कहना है कि उसने 2021 में प्रवेश जरूर लिया था, लेकिन इसके बाद कभी कैंपस में उपस्थित नहीं हुआ.

इधर, परीक्षा रद्द होने के विरोध में भोपाल में NSUI कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और NTA चेयरमैन प्रदीप जोशी के पुतले जलाकर नाराजगी जताई. छात्रों का कहना है कि उन्होंने पूरे साल कठिन मेहनत की थी, लेकिन अब परीक्षा दोबारा होने की संभावना ने उन्हें मानसिक तनाव में डाल दिया है. कई अभ्यर्थियों ने कहा कि दोबारा तैयारी करना उनके लिए आसान नहीं होगा और इससे उनके भविष्य को लेकर अनिश्चितता बढ़ गई है.

यह भी पढ़ें- हर महीने 5000 तक पेंशन! जानिए Atal Pension Yojana की पूरी डिटेल, कौन और कैसे कर सकते हैं अपलाई

यह भी पढ़ें- MP में किसानों की बल्ले-बल्ले! भू-अर्जन संशोधन से यूं मिलेगा बंपर फायदा

यह भी पढ़ें- इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी

यह भी पढें- New COVID Variant BA.3.2 Cicada: फिर कोरोना की एंट्री, जानें लक्षण और बचाव के तरीके

शेयर करें:

संबंधित खबरें

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई

8 minutes ago

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

36 minutes ago

मध्यप्रदेश कांग्रेस में जल्द होगी बंपर नियुक्तियां... चंचलेश को फिर से सोशल मीडिया विभाग की जिम्मेदारी!

about 1 hour ago

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश

about 2 hours ago

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 15 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 16 hours ago

और पढ़ें

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई
मध्यप्रदेश

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा
मध्यप्रदेश

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

दीपावली पर डॉ. आशा शर्मा का संदेश, कहा- पाठक खबर डिजिटल से लगातार जुड़े रहें
बिजनेस न्यूज

दीपावली पर डॉ. आशा शर्मा का संदेश, कहा- पाठक खबर डिजिटल से लगातार जुड़े रहें

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश
राजस्थान

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा
मध्यप्रदेश

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

कैंसर की दवाओं पर सरकार ने दी बड़ी छूट, अब इन दवाओं को MRP से भी बहुत कम कीमत में दी जाएगी
नेशनल न्यूज़

कैंसर की दवाओं पर सरकार ने दी बड़ी छूट, अब इन दवाओं को MRP से भी बहुत कम कीमत में दी जाएगी

NEET UG 2026 रद्द! पेपर लीक से मचा बवाल, MP के 1.20 लाख छात्रों का भविष्य अधर में | Khabar Digital | Khabar Digital