मधुमक्खियों के डंक से आंगनवाड़ी महिला के निधन पर CM ने जताया दुख, परिवार को दिया 4 लाख रुपये की आर्थिक मदद

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

मधुमक्खियों के डंक से आंगनवाड़ी महिला के निधन पर CM ने जताया दुख, परिवार को दिया 4 लाख रुपये की आर्थिक मदद

भोपाल/ खबर डिजिटल/ नीमच जिले के रानापुर गांव की कंचनबाई मेघवाल Kanchanbai Meghwal के निधन पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुख जताया और परिवार को आर्थिक सहायता के रुप में 4 लाख रुपये देने का निर्देश दिया। सीएम ट्ववीट कर यह जानकारी दी।

परिवार को दिया 4 लाख रुपये की आर्थिक मदद

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि नीमच जिले के ग्राम रानपुर Neemuch Ranapur village में मधुमक्खियों के डंक से आंगनवाड़ी में कार्यरत बहन कंचन बाई मेघवाल जी का असमय निधन अत्यंत दुखद व हृदयविदारक है। प्रदेश सरकार इस दुःख की घड़ी में उनके परिवार के साथ है। इस घटना में मानवीय आधार पर मैंने कंचन बहन के परिवार को ₹4 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिये हैं। उनके बच्चों की पढ़ाई का खर्च भी राज्य सरकार उठाएगी।

अपनी साड़ी खोलकर 25 बच्चों की जान बचाई

नीमच जिले के रानापुर गांव की कंचनबाई मेघवाल की अद्भुत बहादुरी को आज पूरा क्षेत्र सलाम कर रहा। स्वसहायता समूह की अध्यक्ष और आंगनबाड़ी में बच्चों के लिए भोजन बनाने वाली कंचनबाई ने अपनी जान देकर 25 मासूम बच्चों की जिंदगी बचा ली। घटना 2 फरवरी की है। आंगनबाड़ी में बच्चों को खाना खिलाने के बाद कंचनबाई उन्हें पास के हैंडपंप पर पानी पिलाने ले गई थीं। वहीं पास के एक पेड़ पर मधुमक्खियों का छत्ता लगा हुआ था।

अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, कंचनबाई ने तुरंत अपनी साड़ी उतारी और बच्चों की ओर दौड़ पड़ीं। उन्होंने अपनी साड़ी से बच्चों को ढक लिया ताकि वे सुरक्षित रह सकें। उनकी इस सूझबूझ और साहस से सभी बच्चों की जान तो बच गई, लेकिन मधुमक्खियों के हमले में गंभीर रूप से घायल होने के कारण कंचनबाई ने अपनी जान गंवा दी। उनका यह बलिदान सच्ची ममता, कर्तव्यनिष्ठा और साहस की मिसाल बन गया है।

https://twitter.com/DrMohanYadav51/status/2019356691247026249?s=20
शेयर करें:

संबंधित खबरें

गोवर्धन पूजा: MP में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाली 5 गायों के पशुपालकों को मिलेगा अवार्ड

40 minutes ago

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई

about 1 hour ago

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

about 1 hour ago

मध्यप्रदेश कांग्रेस में जल्द होगी बंपर नियुक्तियां... चंचलेश को फिर से सोशल मीडिया विभाग की जिम्मेदारी!

about 2 hours ago

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश

about 2 hours ago

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 15 hours ago

और पढ़ें

गोवर्धन पूजा: MP में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाली 5 गायों के पशुपालकों को मिलेगा अवार्ड
मध्यप्रदेश

गोवर्धन पूजा: MP में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाली 5 गायों के पशुपालकों को मिलेगा अवार्ड

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई
मध्यप्रदेश

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा
मध्यप्रदेश

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

दीपावली पर डॉ. आशा शर्मा का संदेश, कहा- पाठक खबर डिजिटल से लगातार जुड़े रहें
बिजनेस न्यूज

दीपावली पर डॉ. आशा शर्मा का संदेश, कहा- पाठक खबर डिजिटल से लगातार जुड़े रहें

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश
राजस्थान

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

मधुमक्खियों के डंक से आंगनवाड़ी महिला के निधन पर CM ने जताया दुख, परिवार को दिया 4 लाख रुपये की आर्थिक मदद | Khabar Digital | Khabar Digital