BSF पर हमला 4 जवान शहीद, नक्सलियों ने किया चुनाव से बहिष्कार

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

BSF पर हमला 4 जवान शहीद, नक्सलियों ने किया चुनाव से बहिष्कार

BSF पर हमला 4 जवान शहीद, नक्सलियों ने किया चुनाव से बहिष्कार ....लोकसभा चुनाव 2019 का बहिष्कार कर रहे नक्सलियों ने एक बार फिर घात लगाकर बीएसएफ की सर्चिंग टीम  पर हमला कर दिया। छत्तीसगढ़ कांकेर जिले के पंखाजूर में एक एएसआई समेत चार बीएसएफ जवान शहीद हो गए। वहीं दो जवान गंभीर रुप से जख्मी हैं। 

एक एएसआई समेत चार बीएसएफ जवान शहीद

एंटी नक्सल ऑपरेशन के डीआईजी सुंदराज पी ने बताया, गुरुवार सुबह नक्सलियों की लोकेशन मिलने पर बीएसएफ-114 बटालियन के जवान सर्चिंग पर निकले थे। पंखाजूर से करीब 35 किमी दूर प्रतापुर थाना क्षेत्र में मोहला के जंगलों में उन पर घात लगाकर हमला किया गया। इसमें एक जवान ई रामकृष्णन की मौके पर ही मौत हो गई। बाद में तीन और जवान एएसआई बोरो, सोमेश्वर और इसरार खान ने पखांजूर के अस्पताल में दम तोड़ दिया। 

चुनाव का बहिष्कार कर रहे नक्सली
18 अप्रैल को दूसरे चरण में कांकेर में मतदान होना है। कुछ दिन पहले ही नक्सलियों ने पर्चे फेंककर चुनाव का विरोध किया था। लोगों को मतदान न करने की धमकी भी दी थी।  बस्तर का यह इलाका महाराष्ट्र बॉर्डर से लगा है।

बीएसएफ पर छह महीने में तीसरा हमलाविधानसभा चुनाव के लिए ड्यूटी पर जा रहे बीएसएफ जवानों पर 11 नवंबर को हमला किया गया था। इसमें एसआई महेंद्र कुमार शहीद हो गए थे। 14 नवंबर को मतदान कराकर लौट रहे जवानों पर भी हमला किया गया। हालांकि, इसे नाकाम कर दिया गया था।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी