नवरात्रि 2025: CM मोहन यादव ने GST बचत उत्सव का किया शुभारंभ, कहा - सभी को मिलेगा इसका लाभ

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

नवरात्रि 2025: CM मोहन यादव ने GST बचत उत्सव का किया शुभारंभ, कहा - सभी को मिलेगा इसका लाभ

भोपाल/खबर डिजिटल/ Navratri 2025 GST Savings Festival Start मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जीएसटी की दरें कम करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया, जिसके माध्यम से 5 प्रतिशत की जीएसटी के दायरे में 99 प्रतिशत वस्तुएँ आ गई हैं। सोमवार 22 सितम्बर नवरात्रि के दिन से यह हमारे लिए एक तरह से बचत उत्सव के रूप में मनेगा। इसका लाभ समाज के सभी वर्गों को मिलेगा। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने आहवान किया कि सभी नागरिक गर्व से स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करें।

यह भी पढ़ें- भारत में iPhone 17 की कीमत: जानें सभी वेरिएंट की Price List – Khabar Digital

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रविवार की शाम प्रधानमंत्री मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन के पश्चात मीडिया को दिए संदेश में कहा कि नवरात्रि का शुभारंभ जीएसटी बचत उत्सव से हो रहा है। यह समस्त राष्ट्रवासियों के हित में है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने राष्ट्र के नाम संदेश में विस्तारपूर्वक जीएसटी बचत उत्सव की जानकारी दी है। राष्ट्रवासियों को यह बहुत बड़ी सौगात है। भारत को सशक्त बनाने के लिए महत्वपूर्ण कदम है। कमजोर से कमजोर वर्ग की आय में वृद्धि के साथ विकास में उन सभी की सहभागिता सुनिश्चित करना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि लघु, सूक्ष्म और मध्यम उद्योगों के माध्यम से निर्मित वस्तुओं का अधिक से अधिक उपयोग करें। गर्व के साथ स्वदेशी के भाव को बढ़ाना है।

यह भी पढ़ें- H1B वीजा के नए नियम 2025: कब से और किन पर लागू होगा? … – Khabar Digital

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि 'मेक इन इंडिया' और 'मेड इन इंडिया' को प्रोत्साहित करें। स्वदेशी के मंत्र को नवरात्रि के समय से लागू किए जाने से अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा क्योंकि रोजमर्रा की चीजों के क्रय किए जाने से किसान, महिला, युवा सभी के जीवन में बेहतरी आएगी।

यह भी पढ़ें- 500 पदों पर निकली सरकारी भर्ती, 1 दिसंबर को होगी परीक्षा, Apply Now – Khabar Digital

शेयर करें:

टैग्स

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

नवरात्रि 2025: CM मोहन यादव ने GST बचत उत्सव का किया शुभारंभ, कहा - सभी को मिलेगा इसका लाभ | Khabar Digital | Khabar Digital