MP Political News: नरोत्तम मिश्रा से कैबिनेट मंत्री एंदल सिंह कंसाना की मुलाकात… दतिया उपचुनाव के बाद सियासी चर्चाएं तेज

स
सुनील बंशीवाल

0 बार पढ़ा गया

MP Political News: नरोत्तम मिश्रा से कैबिनेट मंत्री एंदल सिंह कंसाना की मुलाकात… दतिया उपचुनाव के बाद सियासी चर्चाएं तेज

भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ दतिया उपचुनाव की राजनीतिक सरगर्मियां भले ही अब समाप्त हो चुकी हों, लेकिन चुनाव परिणाम के बाद भी प्रदेश की राजनीति में हलचल बनी हुई है। इसी बीच पूर्व गृहमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा तथा मध्यप्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एंदल सिंह कंसाना की मुलाकात ने राजनीतिक गलियारों में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है। कैबिनेट मंत्री एंदल सिंह कंसाना ने भोपाल स्थित डॉ. नरोत्तम मिश्रा के निवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच विभिन्न विषयों पर विस्तार से बातचीत हुई। सूत्रों के अनुसार, इस दौरान प्रदेश के मौजूदा राजनीतिक हालात और अन्य समसामयिक मुद्दों पर भी चर्चा की गई।

दतिया उपचुनाव के बाद मुलाकात को माना जा रहा अहम
यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है, जब दतिया उपचुनाव के नतीजों के बाद भाजपा के भीतर राजनीतिक गतिविधियां और तेज हैं। चुनाव के दौरान डॉ. नरोत्तम मिश्रा लगातार चर्चा में रहे थे। ऐसे में उपचुनाव के बाद कैबिनेट मंत्री एंदल सिंह कंसाना का उनसे मिलना सियासी नजरिए से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि, इस मुलाकात को दोनों नेताओं के बीच एक सौजन्य भेंट बताया जा रहा है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में इसके अलग-अलग मायने निकाले जा रहे हैं। मुलाकात के दौरान हुई राजनीतिक चर्चा को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

MP Political Appointments: एमपी में निगम-मंडल की सूची हो गई तैयार?… बस अब ऐलान का इंतजार!

प्रदेश की राजनीति पर भी हुई बातचीत?
सूत्रों की मानें तो दोनों वरिष्ठ नेताओं ने प्रदेश की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों, संगठनात्मक गतिविधियों और आने वाले समय की राजनीतिक चुनौतियों पर भी विचार-विमर्श किया। हालांकि, बैठक में किन मुद्दों पर क्या चर्चा हुई, इसे लेकर कोई औपचारिक बयान जारी नहीं किया गया है। दतिया उपचुनाव के बाद प्रदेश में संगठनात्मक गतिविधियों, राजनीतिक नियुक्तियों और संभावित मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर पहले से ही चर्चाओं का दौर जारी है। ऐसे माहौल में भाजपा के दो वरिष्ठ नेताओं की यह मुलाकात राजनीतिक रूप से अहम मानी जा रही है। जिसे फिलहाल सौजन्य भेंट ही बताया जा रहा है, लेकिन आने वाले दिनों में प्रदेश की राजनीति में होने वाली गतिविधियों के बीच इस मुलाकात पर सियासी नजरें बनी रहेंगी।

MP Cabinet Expansion: मोहन मंत्रिमंडल में जल्द दिखेंगे नए चेहरे… बदलेगा सरकार का रंग-रुप

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

MP Political News: नरोत्तम मिश्रा से कैबिनेट मंत्री एंदल सिंह कंसाना की मुलाकात… दतिया उपचुनाव के बाद सियासी चर्चाएं तेज | Khabar Digital | Khabar Digital