Narottam Mishra in Datia: दतिया में नरोत्तम मिश्रा के पहुंचने पर लगे नारे… 'देखो-देखो कौन आया, शेर-आया, शेर-आया'

स
सुनील बंशीवाल

0 बार पढ़ा गया

Narottam Mishra in Datia: दतिया में नरोत्तम मिश्रा के पहुंचने पर लगे नारे… 'देखो-देखो कौन आया, शेर-आया, शेर-आया'

दतिया/खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश के दतिया में उपचुनाव की हार के बाद पहली बार पूर्व गृह मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा के पहुंचते ही समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। उनके स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए कहा - 'देखो-देखो कौन आया, शेर आया-शेर आया।' उनके इस दौरे को काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि अब एक बार फिर दतिया की धरती पर नरोत्तम की सियासी बिसात बिछती नजर आएगी।

समर्थकों का चरम पर उत्साह
नरोत्तम मिश्रा के दतिया पहुंचने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में समर्थक और भाजपा कार्यकर्ता उनके स्वागत के लिए जुट गए। इस दौरान कार्यकर्ताओं की नारेबाजी और उत्साह ने राजनीतिक माहौल को गर्मा दिया। दतिया की राजनीति में नरोत्तम मिश्रा की सक्रियता को लेकर पहले से ही चर्चाएं तेज हैं। ऐसे में उनके आगमन पर समर्थकों का यह जोश राजनीतिक रूप से भी कई मायने रखता है। कार्यकर्ताओं की नारेबाजी का वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन सकती हैं।

MP News: भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी के नए नाम को लेकर मंथन तेज… आगामी वक्त में खुलेगी तस्वीर!

जिला अध्यक्ष को लेकर भी चर्चा
दतिया में हार के बाद पार्टी आलाकमान ने जिला अध्यक्ष समेत तमाम स्थानीय कार्यकारिणी को भंग कर दिया था, उसके बाद अब नरोत्तम मिश्रा के दौरे को काफी खास माना जा रहा है। सियासी जानकारों के मुताबिक पार्टी जिला अध्यक्ष के रुप में नरोत्तम को कमान सौंप सकती है, क्योंकि वो एक चेहरा है, जोकि इस सीट पर ट्रंप कार्ड साबित हो सकता है। इस सीट पर हार के बाद कहा जा रहा है कि बीजेपी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी भी जिला अध्यक्ष की रेस में शामिल हैं।

MP News: छात्रसंघ चुनाव को लेकर अलर्ट जीतू पटवारी… कांग्रेस ने जिलों में नियुक्त किए चुनाव प्रभारी

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी