शिवपुरी/खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश के शिवपुरी में आयोजित ब्राह्मण समाज के सम्मेलन में पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने समाज के इतिहास, स्वाभिमान और सम्मान को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि चारों युगों में ब्राह्मणों ने कभी सत्ता पर शासन नहीं किया, ऐसे में उन पर शोषण करने का आरोप कैसे लगाया जा सकता है।
खामोशी का 'नरोत्तम' ने किया जिक्र
नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि ब्राह्मण समाज ने कभी किसी का शोषण नहीं किया है। उन्होंने समाज की शांत और हयमित प्रकृति का उल्लेख करते हुए कहा कि उसकी खामोशी को कमजोरी या कायरता नहीं समझना चाहिए।
16 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स वाली इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की मौत… पुलिस जांच में जुटी
ब्राह्मण समाज से एकजुटता की अपील
सम्मेलन में मिश्रा ने कहा कि ब्राह्मण समाज को शास्त्र और शस्त्र दोनों का ज्ञान रहा है। उन्होंने कहा कि समाज ने हमेशा ज्ञान और संस्कार को महत्व दिया है, लेकिन जब सम्मान और स्वाभिमान पर चोट हो तो समाज को अपने अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए मुकाबले के लिए तैयार रहना चाहिए। उन्होंने ब्राह्मण समाज से एकजुट रहने और अपने सम्मान एवं स्वाभिमान के प्रति सजग रहने की अपील भी की।
सिंहस्थ 2028: बिजली लाइन शिफ्टिंग पर सवाल… पुराने पोल और सामग्री के इस्तेमाल के आरोप







