नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर महिलाओं का जनआक्रोश, काली पट्टी बांध निकाली पदयात्रा

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर महिलाओं का जनआक्रोश, काली पट्टी बांध निकाली पदयात्रा

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता

कटनी-- नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर गुरुवार को शहर में महिलाओं का आक्रोश खुलकर सामने आया। बड़ी संख्या में महिलाओं ने “जन आक्रोश महिला सम्मेलन” में शामिल होकर अधिनियम के लंबित रहने पर नाराजगी जताई और सरकार से इसे शीघ्र पारित करने की मांग उठाई।सम्मेलन के बाद महिलाओं ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया तथा जन आक्रोश महिला पदयात्रा निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान महिलाओं ने विपक्ष के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अधिनियम को जल्द लागू करने की मांग की।कार्यक्रम में महापौर प्रीति संजीव सूरी, महिला एमआईसी सदस्य, पार्षदगण एवं अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। बड़ी संख्या में शामिल मातृशक्ति ने कार्यक्रम को प्रभावशाली स्वरूप दिया।महापौर प्रीति संजीव सूरी ने संबोधित करते हुए कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को अधिकार, सम्मान और राजनीतिक भागीदारी दिलाने की दिशा में ऐतिहासिक पहल है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की भागीदारी बढ़े बिना देश का समग्र विकास संभव नहीं है, इसलिए इस अधिनियम को जल्द पारित किया जाना चाहिए।महिला प्रतिभागियों ने कहा कि यह अधिनियम महिलाओं को सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में समान अवसर दिलाने का मजबूत माध्यम है, लेकिन इसके लंबित रहने से महिलाओं के अधिकार प्रभावित हो रहे हैं।पूरे आयोजन में महिलाओं का आक्रोश और एकजुटता स्पष्ट रूप से देखने को मिली। सम्मेलन और पदयात्रा के माध्यम से महिलाओं ने अपनी आवाज बुलंद करते हुए अधिनियम को शीघ्र लागू करने की मांग दोहराई।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

आवासीय सुरक्षा को स्मार्ट बनाने की गोदरेज की नई पहल, फेस रिकॉग्निशन तकनीक से लैस उत्पाद पेश
व्यापार

आवासीय सुरक्षा को स्मार्ट बनाने की गोदरेज की नई पहल, फेस रिकॉग्निशन तकनीक से लैस उत्पाद पेश