Munga Achar Recipe: आम-नींबू भूल जाएंगे, सहजन का ये अचार बना देगा दीवाना

ड
डॉ आशा शर्मा

0 बार पढ़ा गया

Munga Achar Recipe: आम-नींबू भूल जाएंगे, सहजन का ये अचार बना देगा दीवाना

Munga Achar Recipe: रसोई में मुनगा यानी सहजन का खास स्थान रहा है. अब इसका अचार भी लोगों की पसंदीदा सूची में शामिल होता जा रहा है. स्वाद और सेहत से भरपूर यह अचार खाने में अलग ही मजा देता है और अच्छी बात यह है कि इसे घर पर आसानी से बनाया जा सकता है. आम, नींबू या आंवले के अचार तो आपने कई बार खाए होंगे, लेकिन सहजन का अचार स्वाद और पोषण दोनों के लिहाज से कुछ अलग अनुभव देता है. सहजन की सब्जी के साथ-साथ इसका अचार भी जरूर ट्राई करना चाहिए. इसका स्वाद इतना बढ़िया होता है कि एक बार खाने के बाद लोग इसे बार-बार बनाना पसंद करते हैं. इसे तैयार करना ज्यादा मुश्किल नहीं है और सही तरीके से रखने पर यह लंबे समय तक खराब भी नहीं होता.

कैसे बनाए सहजन

अचार बनाने के लिए सहजन की सही फलियों का चयन बहुत जरूरी है. कच्ची और नरम फलियां इसके लिए सबसे बेहतर मानी जाती हैं. अगर फलियां ज्यादा पक जाती हैं, तो वे सख्त हो जाती हैं और उनका स्वाद भी उतना अच्छा नहीं रहता, जिससे अचार की गुणवत्ता पर असर पड़ता है.

इस अचार को बनाने के लिए करीब 300 ग्राम सहजन की फलियां ली जाती हैं. इसके साथ नमक, सरसों का तेल, हींग, हल्दी, सौंफ पाउडर, लाल मिर्च, काली मिर्च, दरदरी पिसी पीली सरसों और थोड़ा सा सिरका मिलाया जाता है. इन सभी मसालों को सही मात्रा में मिलाकर फलियों में अच्छे से मिक्स किया जाता है, जिससे स्वाद बढ़ जाता है. चाहें तो इसमें आमचूर पाउडर भी डाल सकते हैं. अगर कोई इसे घर पर नहीं बनाना चाहता, तो बाजार में भी यह आसानी से मिल जाता है. शहर के वन उत्पादन केंद्र में सहजन का अचार लगभग 250 रुपये प्रति किलो की दर से उपलब्ध है. यहां इसके अलावा आंवले का मुरब्बा, सिरका और आंवले से बने अन्य उत्पाद भी मिलते हैं.

सेहत के लिहाज से भी सहजन काफी फायदेमंद माना जाता है. इसमें विटामिन, कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट्स अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं. यह डायबिटीज कंट्रोल करने, वजन घटाने, दिल को स्वस्थ रखने और हड्डियों को मजबूत बनाने में भी सहायक माना जाता है

यह भी पढ़ें- इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी

यह भी पढें- New COVID Variant BA.3.2 Cicada: फिर कोरोना की एंट्री, जानें लक्षण और बचाव के तरीके

यह भी पढें-MP Pension Scheme: 55 लाख लोगों की बल्ले-बल्ले! सरकार ने ट्रांसफर किए करोड़ों रुपये, चेक करें अपना नाम

यह भी पढ़ें-MP में बिजली ने रुलाया, हुई इतनी महंगी, 1 अप्रैल से लगेगा झटका

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

Munga Achar Recipe: आम-नींबू भूल जाएंगे, सहजन का ये अचार बना देगा दीवाना | Khabar Digital | Khabar Digital