मुहांस केंद्र बंद कर किसानों पर थोप दी 40 किमी की मार—भड़के किसान, चक्का जाम की खुली चेतावनी

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

मुहांस केंद्र बंद कर किसानों पर थोप दी 40 किमी की मार—भड़के किसान, चक्का जाम की खुली चेतावनी

सबहेड:--

40 किमी दूर केंद्र से बढ़ी परेशानी, प्रशासनिक फैसले पर उठे सवाल

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी-- जिले के रीठी तहसील क्षेत्र में गेहूं खरीदी व्यवस्था को लेकर किसानों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। प्रशासन द्वारा मुहांस खरीदी केंद्र को बंद कर उसे पटोरी सायलो केंद्र से जोड़ने के फैसले ने किसानों की मुश्किलें कई गुना बढ़ा दी हैं।किसानों का आरोप है कि पहले जहां उन्हें नजदीक में ही अपनी फसल बेचने की सुविधा मिल जाती थी, वहीं अब करीब 40 किलोमीटर दूर पटोरी सायलो केंद्र तक जाना मजबूरी बन गया है। इससे परिवहन खर्च, समय और श्रम—तीनों का बोझ किसानों पर पड़ रहा है। छोटे और सीमांत किसानों के लिए यह व्यवस्था किसी संकट से कम नहीं है।इसी मुद्दे को लेकर आज बड़ी संख्या में किसान एकजुट हुए और तहसीलदार रीठी तथा थाना प्रभारी को कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। किसानों ने साफ मांग रखी है कि मुहांस खरीदी केंद्र को तत्काल पुनः शुरू किया जाए या फिर स्थानीय स्तर पर वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।प्रशासनिक उदासीनता से नाराज किसानों ने अब आंदोलन का रास्ता अपनाने की चेतावनी दी है। किसानों का कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ, तो वे चक्का जाम कर विरोध दर्ज कराएंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।अब बड़ा सवाल यह है कि क्या प्रशासन किसानों की इस गंभीर समस्या को समय रहते समझेगा, या फिर हालात आंदोलन की ओर बढ़ेंगे।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

मुहांस केंद्र बंद कर किसानों पर थोप दी 40 किमी की मार—भड़के किसान, चक्का जाम की खुली चेतावनी | Khabar Digital | Khabar Digital