नौतपा में बदला मौसम का खेल! MP के कई जिलों में आंधी-बारिश, ओलावृष्टि से मिली राहत

ड
डॉ आशा शर्मा

0 बार पढ़ा गया

नौतपा में बदला मौसम का खेल! MP के कई जिलों में आंधी-बारिश, ओलावृष्टि से मिली राहत

नौतपा के छठे दिन मध्यप्रदेश के मौसम ने अचानक करवट ले ली. प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में प्री-मानसून गतिविधियां सक्रिय रहीं, जिससे कई जिलों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिली. मौसम में आए इस बदलाव ने लोगों को भीषण गर्मी और उमस से काफी राहत दी. सुबह के समय वातावरण अपेक्षाकृत ठंडा और सुहावना रहा. हालांकि दोपहर में धूप तेज निकली, लेकिन तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं हुई.

कई जिलों में तेज आंधी और बारिश

मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटों के दौरान शिवपुरी, मुरैना, सागर और श्योपुर जिलों में ओले गिरे. वहीं अशोकनगर और ग्वालियर में तेज रफ्तार हवाओं ने लोगों को परेशान किया. कई इलाकों में आंधी की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक दर्ज की गई. बारिश के आंकड़ों की बात करें तो भिंड जिले के गोरमी क्षेत्र में सबसे अधिक 72 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई. शिवपुरी के नरवर में 44 मिमी बारिश हुई. इसके अलावा ग्वालियर, चंबल और रीवा संभाग के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश का दौर चला. शाम के समय बैतूल, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा क्षेत्रों में भी ओलावृष्टि की घटनाएं सामने आईं.

मालवा-निमाड़ में भी सक्रिय रहा मौसम

प्रदेश के मालवा और निमाड़ अंचल में भी मौसम का असर साफ दिखाई दिया. इंदौर, उज्जैन, रतलाम, मंदसौर, नीमच, धार, खंडवा और शाजापुर समेत कई जिलों में देर रात से सुबह तक तेज हवाओं के साथ बारिश हुई. शाजापुर जिले के मक्सी क्षेत्र में ओले गिरने की खबरें भी सामने आईं.मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस सिस्टम के सक्रिय होने से तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है. दतिया में अधिकतम तापमान में 8 डिग्री से ज्यादा की कमी दर्ज की गई. खजुराहो और नौगांव में भी तापमान सामान्य से काफी नीचे रहा. इसके बावजूद नरसिंहपुर 43.2 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ प्रदेश का सबसे गर्म जिला बना रहा.

कई जिलों में अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने रविवार के लिए प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में चेतावनी जारी की है. सीहोर और देवास जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं को लेकर ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है. वहीं राजगढ़, आगर, शहडोल, उमरिया, कटनी और छतरपुर में ओलावृष्टि और तेज आंधी की संभावना जताई गई है. इसके अलावा भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, ग्वालियर और रीवा समेत 35 से अधिक जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. इन क्षेत्रों में तेज हवाएं चलने, बिजली गिरने और हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं. मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है.

यह भी पढ़ें- हर महीने 5000 तक पेंशन! जानिए Atal Pension Yojana की पूरी डिटेल, कौन और कैसे कर सकते हैं अपलाई

यह भी पढ़ें- MP में किसानों की बल्ले-बल्ले! भू-अर्जन संशोधन से यूं मिलेगा बंपर फायदा

यह भी पढ़ें-इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी