MP Weather Update: इंदौर-खंडवा में बारिश, शाजापुर में गिरे ओले, जानें अपने शहर का हाल

ड
डॉ आशा शर्मा

0 बार पढ़ा गया

MP Weather Update: इंदौर-खंडवा में बारिश, शाजापुर में गिरे ओले, जानें अपने शहर का हाल

मध्य प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से गर्मी का सितम झेलना पड़ रहा था. पारा 43 डिग्री पार पहुंच गया था. हालांकि अब मौसम ने अचानक रुख बदल लिया. कई जिलों में लोगों को तेज गर्मी और लू से कुछ राहत मिली. इंदौर, खंडवा और शाजापुर में तेज हवाओं के साथ बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया. शाजापुर के कुछ इलाकों में बारिश के साथ ओले भी गिरे, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई. मौसम विभाग ने 27 अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच गरज और बिजली के साथ बारिश की संभावना जताई है. इसके साथ ही कई जिलों के लिए लू का अलर्ट भी जारी किया गया है.

इंदौर में बदला मौसम

इंदौर में दिन के समय भीषण गर्मी देखने को मिली और तापमान 43 डिग्री तक पहुंच गया. हालांकि शाम होते-होते मौसम बदल गया. आसमान में काले बादल छा गए और हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई. इसके बाद शहर के कई हिस्सों में तेज हवा के साथ अच्छी बारिश हुई, जिससे लोगों को राहत मिली. मौसम विभाग का कहना है कि यह बदलाव स्थानीय मौसम प्रणाली के सक्रिय होने की वजह से हुआ.

खंडवा जिले में हुई बूंदाबांदी

खंडवा जिले में भी मौसम ने अचानक करवट ली. दोपहर बाद बादल छा गए और कई जगह तेज हवा के साथ आंधी चली. शहर में हल्की बूंदाबांदी हुई, जबकि पुनासा के मूंदी और आसपास के क्षेत्रों में कुछ देर तेज हवा के साथ बारिश दर्ज की गई. बादल और बारिश के कारण उमस बढ़ी, वहीं दिन में तेज धूप के चलते तापमान 42 डिग्री तक पहुंच गया.

शाजापुर में आई तेज आंधी

शाजापुर जिले के गुलाना इलाके में मौसम का असर सबसे ज्यादा देखने को मिला. यहां तेज आंधी और बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई, जिससे इमली खेड़ा सहित आसपास के कई गांव प्रभावित हुए. खेतों में ओले गिरने से नुकसान हुआ और पूरे इलाके में सफेद परत जम गई. आंधी के चलते पेड़ों की टहनियां टूटकर गिर गईं, जिससे यातायात और बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई. तापमान में गिरावट जरूर आई, लेकिन फसलों को नुकसान होने से किसानों में निराशा देखी गई.

क्यों बदला मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ और दक्षिण से आ रही नमी के कारण प्रदेश में मौसम का यह बदलाव देखने को मिल रहा है. 27 अप्रैल से अगले तीन दिनों तक कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं. वहीं ग्वालियर, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, रायसेन, नर्मदापुरम, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, धार और अलीराजपुर जैसे जिलों में लू चलने की चेतावनी भी जारी की गई है.

यह भी पढ़ें- हर महीने 5000 तक पेंशन! जानिए Atal Pension Yojana की पूरी डिटेल, कौन और कैसे कर सकते हैं अपलाई

यह भी पढ़ें- MP में किसानों की बल्ले-बल्ले! भू-अर्जन संशोधन से यूं मिलेगा बंपर फायदा

यह भी पढ़ें- इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी

यह भी पढें- New COVID Variant BA.3.2 Cicada: फिर कोरोना की एंट्री, जानें लक्षण और बचाव के तरीके

यह भी पढें-MP Pension Scheme: 55 लाख लोगों की बल्ले-बल्ले! सरकार ने ट्रांसफर किए करोड़ों रुपये, चेक करें अपना नाम

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

MP Weather Update: इंदौर-खंडवा में बारिश, शाजापुर में गिरे ओले, जानें अपने शहर का हाल | Khabar Digital | Khabar Digital