MP Weather Alert: भोपाल समेत 45 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, कई शहरों में जलभराव और बिजली गुल

S
Shiv Sharan

0 बार पढ़ा गया

MP Weather Alert: भोपाल समेत 45 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, कई शहरों में जलभराव और बिजली गुल

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून लगातार सक्रिय बना हुआ है। मौसम विभाग ने रविवार को भोपाल समेत 45 जिलों में आंधी, बारिश और गरज-चमक का अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के 30 से अधिक जिलों में बारिश दर्ज की गई है।

शिवपुरी में सबसे ज्यादा करीब ढाई इंच बारिश रिकॉर्ड की गई, जबकि छिंदवाड़ा में करीब डेढ़ इंच और भोपाल में सवा इंच बारिश हुई। तेज आंधी और बारिश के कारण कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित हुआ।

100 से ज्यादा इलाकों में बिजली गुल

बारिश और तेज हवा के चलते भोपाल समेत कई शहरों में बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। राजधानी के 100 से अधिक इलाकों में कुछ समय के लिए बिजली गुल रही। कई क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति भी देखने को मिली।

इन जिलों में हुई बारिश

मौसम विभाग के अनुसार उज्जैन में आधा इंच से अधिक बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा ग्वालियर, दतिया, नर्मदापुरम, इंदौर, खंडवा, रायसेन, राजगढ़, दमोह, जबलपुर, मंडला, नरसिंहपुर, सागर, छतरपुर, शाजापुर, सीहोर, देवास, सिवनी, बालाघाट, मंदसौर, विदिशा, झाबुआ, धार, हरदा, पांढुर्णा और रतलाम सहित कई जिलों में बारिश हुई।

शिवपुरी में सबसे ज्यादा नुकसान

मानसून की पहली तेज बारिश और आंधी ने शिवपुरी में सबसे ज्यादा असर दिखाया। तेज हवा से कई पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए। एक मकान और हाईवे किनारे बना ढाबा भी ढह गया। कई वाहनों और एक पेट्रोल पंप को भी नुकसान पहुंचा।

रतलाम और झाबुआ में जलभराव

रतलाम में भारी बारिश के कारण कई सड़कें और अंडरब्रिज पानी से भर गए। झाबुआ में भी कई इलाकों में तेज बारिश हुई। वहीं विदिशा में दिनभर की गर्मी के बाद शाम को हुई बारिश से लोगों को राहत मिली।

खजुराहो की रात सबसे गर्म

प्रदेश में मौसम का असर तापमान पर भी देखने को मिला। शनिवार-रविवार की रात खजुराहो सबसे गर्म रहा, जहां न्यूनतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नौगांव, सतना, उमरिया और सीधी में भी रात का तापमान सामान्य से अधिक रहा।

वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान खंडवा में 20.4 डिग्री दर्ज किया गया। इसके बाद दमोह, पचमढ़ी, खरगोन, धार, इंदौर, भोपाल और छिंदवाड़ा में अपेक्षाकृत कम तापमान रिकॉर्ड किया गया।

ये खबर भी पढ़ें..

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/mp-nursing-college-scam-high-court-stay-56-colleges-exam-result/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

MP Weather Alert: भोपाल समेत 45 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, कई शहरों में जलभराव और बिजली गुल | Khabar Digital | Khabar Digital