MP News: मध्यप्रदेश के 100 गांवों को मिला जीवन दान, 332 करोड़ से होगा बड़ा विकास कार्य

ड
डॉ आशा शर्मा

0 बार पढ़ा गया

MP News: मध्यप्रदेश के 100 गांवों को मिला जीवन दान, 332 करोड़ से होगा बड़ा विकास कार्य

मध्य प्रदेश सरकार ने अब उन गांवों के विकास की दिशा में बड़ा कदम उठाया है, जो कभी नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के रूप में जाने जाते थे. लंबे समय तक बुनियादी सुविधाओं से वंचित रहे इन इलाकों की तस्वीर बदलने के लिए एक विस्तृत योजना तैयार की गई है. इस योजना के तहत करीब 100 गांवों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है, जिस पर लगभग 332 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे.

गांवों की बदलेगी सूरत

सरकार की इस पहल का उद्देश्य सिर्फ निर्माण कार्य कराना नहीं, बल्कि इन गांवों में रहने वाले लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाना भी है. योजना के पहले चरण में सड़कों, स्कूलों, अस्पतालों और अन्य जरूरी सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा. खास बात यह है कि इन गांवों को पहले विकास से लगभग पूरी तरह अलग माना जाता था, लेकिन अब इन्हें तेजी से आगे बढ़ाने की तैयारी की जा रही है. बताया जा रहा है कि इस पूरी योजना को प्रशासन और पुलिस के संयुक्त प्रयासों से तैयार किया गया है. पहले इन इलाकों को नक्सलवाद से मुक्त करने पर काम किया गया और अब विकास के जरिए यहां स्थायी बदलाव लाने की कोशिश की जा रही है. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी इस योजना को लेकर केंद्र स्तर पर चर्चा की है, जिससे इसे और मजबूती मिल सके.

कहां खर्च होंगे पैसे

विकास कार्यों में सबसे बड़ा हिस्सा सड़क निर्माण का होगा. करीब 200 करोड़ रुपये सड़कों पर खर्च किए जाएंगे, ताकि इन गांवों को अन्य क्षेत्रों से बेहतर तरीके से जोड़ा जा सके. कई ऐसे रास्ते चिन्हित किए गए हैं, जो अभी तक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में शामिल नहीं हो पाए थे. इन सड़कों के बनने से न सिर्फ आवागमन आसान होगा, बल्कि स्थानीय लोगों को रोजगार और व्यापार के नए अवसर भी मिलेंगे. इसके अलावा, बिजली व्यवस्था को सुधारने के लिए भी बजट तय किया गया है. लगभग 70 गांवों में बिजली से जुड़ी समस्याओं को दूर करने का काम किया जाएगा. शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों की मरम्मत और सुधार किया जाएगा. साथ ही, आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में नए उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि ग्रामीणों को बेहतर इलाज मिल सके.

यह भी पढ़ें- इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी

यह भी पढें- New COVID Variant BA.3.2 Cicada: फिर कोरोना की एंट्री, जानें लक्षण और बचाव के तरीके

यह भी पढें-MP Pension Scheme: 55 लाख लोगों की बल्ले-बल्ले! सरकार ने ट्रांसफर किए करोड़ों रुपये, चेक करें अपना नाम

यह भी पढ़ें-MP में बिजली ने रुलाया, हुई इतनी महंगी, 1 अप्रैल से लगेगा झटका

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

MP News: मध्यप्रदेश के 100 गांवों को मिला जीवन दान, 332 करोड़ से होगा बड़ा विकास कार्य | Khabar Digital | Khabar Digital