भोपाल। मध्यप्रदेश से गुजरने वाली कई ट्रेनों के संचालन में रेलवे ने अस्थायी बदलाव किया है। वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-मानिकपुर रेलखंड पर मऊरानीपुर-रोरा स्टेशन के बीच ट्रैक दोहरीकरण का काम चल रहा है। इसी वजह से 28 से 30 जुलाई के बीच 6 ट्रेनों को रद्द किया गया है। वहीं 2 ट्रेनों का रूट बदला गया है और एक ट्रेन देरी से चलेगी।
इन ट्रेनों का बदला गया रूट
रेलवे के अनुसार ट्रेन नंबर 19666 उदयपुर सिटी-खजुराहो एक्सप्रेस 28 जुलाई को अपने सामान्य झांसी-महोबा-खजुराहो मार्ग की बजाय झांसी-दैलवारा-बिरारी-खजुराहो मार्ग से चलेगी।
वहीं ट्रेन नंबर 19665 खजुराहो-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस 29 जुलाई को वापसी के दौरान खजुराहो-बिरारी-दैलवारा-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी मार्ग से संचालित होगी। रूट बदलने के कारण महोबा समेत कई मध्यवर्ती स्टेशनों पर ट्रेन का ठहराव नहीं रहेगा और समय में भी बदलाव हो सकता है।
ये ट्रेनें रहेंगी रद्द
रेलवे ने निम्न ट्रेनों को निर्धारित तिथियों पर रद्द किया है—
- 11801 ग्वालियर-प्रयागराज एक्सप्रेस – 28 और 29 जुलाई
- 11802 प्रयागराज-ग्वालियर एक्सप्रेस – 29 और 30 जुलाई
- 64613 झांसी-बांदा मेमू – 28 और 29 जुलाई
- 64614 बांदा-झांसी मेमू – 28 और 29 जुलाई
- 64611 झांसी-मानिकपुर मेमू – 29 जुलाई
- 64612 मानिकपुर-झांसी मेमू – 30 जुलाई
चंबल एक्सप्रेस 3.30 घंटे की देरी से चलेगी
ट्रेन नंबर 20975 हावड़ा-आगरा कैंट चंबल एक्सप्रेस 28 जुलाई को अपने निर्धारित समय से 3 घंटे 30 मिनट की देरी से रवाना होगी। रेलवे के अनुसार ट्रेन को प्रयागराज और झांसी मंडल में ऑपरेशनल कारणों से रोका जाएगा।
यात्रा से पहले जरूर करें ट्रेन का स्टेटस चेक
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें। ट्रेन की जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, मोबाइल ऐप या हेल्पलाइन नंबर 139 के जरिए प्राप्त की जा सकती है।
ये खबर भी पढ़ें..







