सरकारी नौकरी: 4 हजार से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, 10 जनवरी अंतिम तारीख, पूरी जानकारी देखें

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

सरकारी नौकरी: 4 हजार से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, 10 जनवरी अंतिम तारीख, पूरी जानकारी देखें

भोपाल/ खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश सरकार में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं के लिए 4 हजार 767 रिक्त पदों पर सरकारी नौकरी के पद निकाले गए हैं। आवेदन करने के लिए एमपी ऑनलाइन चयन पोर्टल से 31 दिसंबर 2025 से आवेदन होंगे। अंतिम तिथि 10 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है। यह भर्ती पूर्णतः अस्थाई, मानदेय आधारित एवं मानसेवी हेतु पात्र महिलाओं से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

MP Online से फार्म भर सकते हैं

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका पद के लिए यह भर्ती प्रक्रिया वर्ष 2025 (फेज-2) के अंतर्गत की जा रही है। इच्छुक एवं पात्र आवेदिकाएँ MP Online द्वारा विकसित “चयन पोर्टल” के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगी।

प्रदेश के विभिन्न जिलों में कुल 1,573 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं 3,194 आंगनवाड़ी सहायिका पद, इस प्रकार कुल 4,767 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें दिसंबर 2025 तक के रिक्त पदों के साथ-साथ जनवरी 2026 से जून 2026 तक संभावित रिक्तियाँ भी सम्मिलित हैं।

Gold Silver Rate Today 31 Dec 2025: नए साल से पहले आभूषण हुए सस्ते, चांदी में 17 हजार की बड़ी गिरावट - Khabar Digital

फार्म भरने की लास्ट डेट 10 जनवरी 2026

आवेदन की प्रक्रिया 31 दिसंबर 2025 से प्रारंभ होकर 10 जनवरी 2026 तक चलेगी। आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार की अंतिम तिथि 12 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे, ऑफलाइन आवेदनों पर किसी प्रकार का विचार नहीं किया जाएगा।

12वीं पास छात्रा भर सकती है फार्म

निर्देशानुसार आवेदिका का उसी ग्राम अथवा नगरीय वार्ड की निवासी होना अनिवार्य है, जहाँ रिक्त पद की पूर्ति की जानी है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका पद हेतु न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता हायर सेकेंडरी (12वीं उत्तीर्ण) निर्धारित की गई है। साथ ही 01 जनवरी 2025 की स्थिति में आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होना आवश्यक है।

मुरैना में तेज रफ्तार ट्रक ने 22 वर्षीय छात्र को कुचला, कोचिंग जाते समय दर्दनाक मौत - Khabar Digital

फार्म भरने में 100 रु लगेंगे

आवेदन के समय समस्त आवश्यक प्रमाण पत्र PDF प्रारूप में अपलोड करना अनिवार्य होगा। आवेदन शुल्क ₹100/- एवं 18 प्रतिशत जीएसटी निर्धारित किया गया है। आवेदिकाएँ स्वयं MP Online पोर्टल पर जाकर या अधिकृत कियोस्क के माध्यम से आवेदन कर सकती हैं।

रिक्त पदों का परियोजना एवं आंगनवाड़ी केंद्रवार विवरण, भर्ती से संबंधित नियम, शर्तें, पात्रता एवं अन्य आवश्यक जानकारी चयन पोर्टल (https://chayan.mponline.gov.in) तथा विभागीय वेबसाइट mpwcdmis.gov.in पर उपलब्ध है। MP Online से संबंधित किसी भी तकनीकी समस्या के निराकरण हेतु हेल्पलाइन नंबर 0755-6720208 जारी किया गया है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी