MP Rajya Sabha Election 2026: कांग्रेस को क्रॉस वोटिंग का डर, 4 विधायक खिसके तो तीसरी सीट पर संकट

S
Shiv Sharan

0 बार पढ़ा गया

MP Rajya Sabha Election 2026: कांग्रेस को क्रॉस वोटिंग का डर, 4 विधायक खिसके तो तीसरी सीट पर संकट

भोपाल। मध्यप्रदेश में जून 2026 में राज्यसभा की तीन सीटों के लिए चुनाव होना है। चुनाव आयोग जल्द ही इसकी अधिसूचना जारी कर सकता है। जैसे-जैसे मतदान की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे कांग्रेस की चिंता बढ़ती जा रही है। पार्टी को डर है कि यदि कुछ विधायक क्रॉस वोटिंग कर देते हैं या मतदान से दूर रहते हैं, तो उसके हाथ से तीसरी राज्यसभा सीट निकल सकती है।

राज्यसभा सीटों का गणित क्या कहता है?

विधानसभा में मौजूदा संख्या बल के आधार पर दो राज्यसभा सीटें भारतीय जनता पार्टी (BJP) के खाते में जाना लगभग तय माना जा रहा है। तीसरी सीट पर कांग्रेस की दावेदारी मजबूत दिख रही है, लेकिन इसके लिए पार्टी को अपने सभी विधायकों को एकजुट रखना होगा।

दतिया विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता शून्य होने के बाद विधानसभा में कांग्रेस के विधायकों की संख्या 64 रह गई है। वहीं विजयपुर से विधायक मुकेश मल्होत्रा की सदस्यता पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगाई है, लेकिन वे राज्यसभा चुनाव में वोट नहीं डाल पाएंगे।

निर्मला सप्रे को लेकर कांग्रेस असमंजस में

बीना से कांग्रेस के टिकट पर निर्वाचित विधायक निर्मला सप्रे को लेकर पार्टी की चिंता सबसे ज्यादा है। लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान और उसके बाद वे कई बार BJP के कार्यक्रमों में नजर आ चुकी हैं। हालांकि सप्रे का कहना है कि उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता से इस्तीफा नहीं दिया है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने उनके खिलाफ दलबदल विरोधी कानून के तहत हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस नेतृत्व ने उनसे संपर्क कर पार्टी उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करने का अनुरोध किया है।

कांग्रेस के पास सिर्फ 4 अतिरिक्त वोट

यदि मुकेश मल्होत्रा और निर्मला सप्रे को समीकरण से बाहर माना जाए, तो कांग्रेस के पास आवश्यक संख्या से केवल चार वोट अधिक बचते हैं। ऐसे में चार विधायक भी पार्टी लाइन से हटते हैं तो कांग्रेस की तीसरी सीट खतरे में पड़ सकती है।

विधायकों पर गुपचुप नजर

सूत्रों के अनुसार कांग्रेस ने संभावित क्रॉस वोटिंग को रोकने के लिए कुछ विधायकों की गतिविधियों पर नजर रखना शुरू कर दिया है। दूसरे राज्यों में राज्यसभा चुनाव के दौरान हुए क्रॉस वोटिंग के अनुभव को देखते हुए मध्यप्रदेश कांग्रेस इस बार कोई जोखिम नहीं लेना चाहती। राज्यसभा चुनाव में तीसरी सीट का मुकाबला फिलहाल कांग्रेस के पक्ष में दिख रहा है, लेकिन अंतिम परिणाम काफी हद तक पार्टी की आंतरिक एकजुटता पर निर्भर करेगा।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

19 minutes ago

मध्यप्रदेश कांग्रेस में जल्द होगी बंपर नियुक्तियां... चंचलेश को फिर से सोशल मीडिया विभाग की जिम्मेदारी!

about 1 hour ago

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश

about 1 hour ago

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 14 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 15 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 16 hours ago

और पढ़ें

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा
मध्यप्रदेश

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश
राजस्थान

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा
मध्यप्रदेश

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

कैंसर की दवाओं पर सरकार ने दी बड़ी छूट, अब इन दवाओं को MRP से भी बहुत कम कीमत में दी जाएगी
नेशनल न्यूज़

कैंसर की दवाओं पर सरकार ने दी बड़ी छूट, अब इन दवाओं को MRP से भी बहुत कम कीमत में दी जाएगी

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति
मध्यप्रदेश

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

MP Rajya Sabha Election 2026: कांग्रेस को क्रॉस वोटिंग का डर, 4 विधायक खिसके तो तीसरी सीट पर संकट | Khabar Digital | Khabar Digital