MP Morning News: एमपी में यूसीसी की तैयारी, सिंहस्थ की डेडलाइन तय और कमिश्नरेट को अपराधियों का ठेंगा

V
Vijay Pal

0 बार पढ़ा गया

MP Morning News: एमपी में यूसीसी की तैयारी, सिंहस्थ की डेडलाइन तय और कमिश्नरेट को अपराधियों का ठेंगा

MP Morning News: राजधानी भोपाल में महिलाओं को गर्भाशय कैंसर से बचाने के लिए चलाए जा रहे HPV टीकाकरण अभियान में भारी लापरवाही सामने आई है, लेकिन निधार्रित लक्ष्य से दूर होने पर स्वास्थ्य विभाग ने भोपाल CMHO को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस में साफ तौर पर कहा है कि यदि एक सप्ताह में संतोषजनक जवाब नहीं मिला, तो वेतन वृद्धि रोकी जा सकती है। जिले में 28,963 किशोरियों का लक्ष्य था, लेकिन एक महीने बाद भी मात्र 4,278 को टीका लगा। अपर मुख्य सचिव के निर्देश पर स्वास्थ्य आयुक्त ने यह कड़ा कदम उठाया है।

MP में लागू होगा 'यूनिफॉर्म सिविल कोड'

उत्तराखंड के बाद अब मध्य प्रदेश में भी समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने की तैयारियां युद्धस्तर पर शुरू हो गई हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को कैबिनेट बैठक में मंत्रियों को इसके संकेत दिए। सरकार की योजना दिवाली 2026 से पहले इसे प्रदेश में प्रभावी करने की है। यूसीसी के ड्राफ्ट और विधिक पहलुओं के लिए जल्द ही एक राज्य स्तरीय कमेटी बनाई जाएगी। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद गृह विभाग ने रूपरेखा तैयार करना शुरू कर दिया है।

सिंहस्थ 2028: डेडलाइन तय

उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री ने सख्त डेडलाइन तय कर दी है। मंत्रिमंडल समिति की बैठक में सीएम ने निर्देश दिए कि सभी निर्माण और विकास कार्य दीपावली 2027 तक अनिवार्य रूप से पूरे कर लिए जाएं। भ्रष्टाचार और लापरवाही रोकने के लिए सभी कार्यों का थर्ड पार्टी ऑडिट कराया जाएगा। जिन विभागों में स्टाफ की कमी है, वहां तुरंत पूर्ति करने के आदेश दिए गए हैं।

राजधानी में बेखौफ लुटेरे

भोपाल में पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के दावों की पोल खोलते हुए मोबाइल स्नैचर्स ने एक ही घंटे में दो वारदातों को अंजाम दिया। हबीबगंज थाना क्षेत्र में सक्रिय बाइक सवार गिरोह ने सरेराह लूट की। रानी कमलापति स्टेशन के पास कैब बुक कर रहे फिल्म कलाकार राहुल चेलानी का फोन बाइक सवार छीन ले गए। वही 10 नंबर मार्केट के पास एक्टिव सवार बदमाशों ने फोन पर बात कर रहे एक अन्य युवक का मोबाइल छीना। हबीबगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है।

सीएम मोहन का जबलपुर दौरा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज संस्कारधानी जबलपुर के प्रवास पर रहेंगे। वे सुबह 10:30 बजे जबलपुर पहुंचेंगे और विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। सीएम जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित 'कृषि मंथन 2026' में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके बाद वे मानस भवन और साकेत वाटिका के कार्यक्रमों में भाग लेकर दोपहर 2:30 बजे वापस भोपाल रवाना होंगे।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

MP Morning News: एमपी में यूसीसी की तैयारी, सिंहस्थ की डेडलाइन तय और कमिश्नरेट को अपराधियों का ठेंगा | Khabar Digital | Khabar Digital