MP के राजनीतिक दलों के मीडिया प्रबंधन पर शोधार्थी योगेश पटेल ने किया शोध...

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

MP के राजनीतिक दलों के मीडिया प्रबंधन पर शोधार्थी योगेश पटेल ने किया शोध...

भोपाल। "मध्य प्रदेश के प्रमुख राजनीतिक दलों के मीडिया प्रबंधन का विश्लेषणात्मक अध्ययन" विषय पर एलएनसीटी विश्वविद्यालय, भोपाल के शोधार्थी योगेश पटेल द्वारा किए गए हालिया शोध से स्पष्ट होता है कि डिजिटल और पारंपरिक मीडिया, विशेष रूप से राजनीतिक अभियानों के संदर्भ में, युवाओं की सोच और लोकतांत्रिक सहभागिता को दिशा देने में निर्णायक भूमिका निभा रहे हैं।

प्रो. (डॉ.) अनु श्रीवास्तव के निर्देशन में संपन्न इस शोध में यह सुझाया गया है कि पारदर्शिता, नैतिक प्रचार और संवाद की प्रभावशीलता लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाती है। यह अध्ययन विशेष रूप से युवाओं की राजनीतिक समझ, मीडिया की भूमिका और सामाजिक प्रभावों को समझने का महत्वपूर्ण प्रयास है।

जल्द ही इस शोध कार्य को एक पुस्तक के रूप में आम पाठकों, पत्रकारिता एवं राजनीति विज्ञान के विद्यार्थियों और शोधकर्ताओं के लिए प्रकाशित किया जाएगा, जो अध्ययन, शोध एवं नीति-निर्धारण की दृष्टि से अत्यंत सहायक सिद्ध होगी। साथ ही भविष्य में इस शोध को और विस्तारित करने की दिशा में भी कार्य किया जाएगा।

इस अवसर पर शोधकर्ता को पीआरएसआई के वरिष्ठों, रवींद्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के वरिष्ठ एवं सहयोगियों के साथ ही माखनलाल राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के उनके शिक्षकों ने इस शैक्षणिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं दीं।

यह शोध "An Analytical Study on Media Management of Major Political Parties of Madhya Pradesh" विषय पर शोधार्थी श्री योगेश पटेल द्वारा किया गया है, जो वर्तमान में रवींद्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय, भोपाल में सहायक प्राध्यापक के रूप में कार्यरत हैं एवं पीआरएसआई भोपाल चैप्टर के संयुक्त सचिव भी हैं।

शेयर करें:

टैग्स

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

MP के राजनीतिक दलों के मीडिया प्रबंधन पर शोधार्थी योगेश पटेल ने किया शोध... | Khabar Digital | Khabar Digital