पेट्रोल-डीजल ने फिर दिया झटका, MP में पेट्रोल 115 रुपए पार, डीजल ने छुआ 100 का आंकड़ा

ड
डॉ आशा शर्मा

0 बार पढ़ा गया

पेट्रोल-डीजल ने फिर दिया झटका, MP में पेट्रोल 115 रुपए पार, डीजल ने छुआ 100 का आंकड़ा

Petrol-Diesel Price : अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ते तनाव का असर अब देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर साफ दिखाई देने लगा है. ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव के चलते कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई है, जिसके बाद तेल कंपनियों ने एक बार फिर ईंधन के दाम बढ़ा दिए हैं. मध्य प्रदेश में लगातार बढ़ रही पेट्रोल और डीजल की कीमतों ने आम लोगों की चिंता और बढ़ा दी है. 25 मई को तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल दोनों के दामों में नई बढ़ोतरी की घोषणा की. जानकारी के अनुसार पेट्रोल की कीमत में 2.61 रुपए प्रति लीटर और डीजल में 2.71 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है. लगातार बढ़ते दामों का सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ रहा है.

पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े

नई दरों के बाद मध्य प्रदेश के कई शहरों में पेट्रोल की कीमत 115 रुपए प्रति लीटर के करीब पहुंच गई है, जबकि डीजल भी कई जगह 100 रुपए का आंकड़ा पार कर चुका है. राजधानी भोपाल में सोमवार सुबह 6 बजे से पेट्रोल 114.65 रुपए प्रति लीटर और डीजल 99.74 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है. प्रदेश के बड़े शहरों में उज्जैन सबसे महंगे ईंधन वाले शहरों में शामिल हो गया है. यहां पेट्रोल की कीमत 115.03 रुपए प्रति लीटर और डीजल 100.11 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच गई है. वहीं इंदौर में पेट्रोल 114.54 रुपए और डीजल 99.57 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है. जबलपुर और ग्वालियर में भी पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

मई महीने में तेल कंपनियां अब तक चार बार कीमतों में इजाफा कर चुकी हैं. पिछले 11 दिनों में पेट्रोल और डीजल करीब 8 रुपए प्रति लीटर तक महंगे हो चुके हैं.

15 मई
इस दिन पेट्रोल में 3.14 रुपए प्रति लीटर और डीजल में 3.11 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी.

19 मई
पेट्रोल और डीजल दोनों की कीमतों में लगभग 90 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ.

23 मई
पेट्रोल पर 87 पैसे और डीजल पर 91 पैसे प्रति लीटर बढ़ाए गए.

25 मई
एक बार फिर पेट्रोल 2.61 रुपए और डीजल 2.71 रुपए प्रति लीटर महंगा कर दिया गया.

डीजल की कीमत बढ़ने का असर अब परिवहन और रोजमर्रा की चीजों पर भी पड़ने लगा है. मालभाड़ा बढ़ने से सब्जियां, फल, राशन और अन्य जरूरी सामान महंगे हो सकते हैं. इसके अलावा स्कूल बस, ऑटो और सार्वजनिक परिवहन का किराया बढ़ने की संभावना भी जताई जा रही है. खेती-किसानी पर भी इसका असर पड़ेगा, क्योंकि ट्रैक्टर और सिंचाई उपकरण चलाने की लागत बढ़ जाएगी.

जानकारों के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल इसकी सबसे बड़ी वजह है. ईरान-अमेरिका तनाव के बाद क्रूड ऑयल की कीमत 70 डॉलर प्रति बैरल से बढ़कर 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई है. तेल कंपनियों का कहना है कि बढ़ती लागत के कारण कीमतों में बढ़ोतरी जरूरी हो गई थी.

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि महंगाई का पूरा बोझ जनता पर डाला जा रहा है. उनका आरोप है कि जब कच्चे तेल की कीमतें कम थीं तब लोगों को राहत नहीं दी गई और अब लगातार दाम बढ़ाए जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें- हर महीने 5000 तक पेंशन! जानिए Atal Pension Yojana की पूरी डिटेल, कौन और कैसे कर सकते हैं अपलाई

यह भी पढ़ें- MP में किसानों की बल्ले-बल्ले! भू-अर्जन संशोधन से यूं मिलेगा बंपर फायदा

यह भी पढ़ें- इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी

शेयर करें:

संबंधित खबरें

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई

29 minutes ago

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

about 1 hour ago

मध्यप्रदेश कांग्रेस में जल्द होगी बंपर नियुक्तियां... चंचलेश को फिर से सोशल मीडिया विभाग की जिम्मेदारी!

about 2 hours ago

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश

about 2 hours ago

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 15 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 16 hours ago

और पढ़ें

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई
मध्यप्रदेश

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा
मध्यप्रदेश

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

दीपावली पर डॉ. आशा शर्मा का संदेश, कहा- पाठक खबर डिजिटल से लगातार जुड़े रहें
बिजनेस न्यूज

दीपावली पर डॉ. आशा शर्मा का संदेश, कहा- पाठक खबर डिजिटल से लगातार जुड़े रहें

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश
राजस्थान

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा
मध्यप्रदेश

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

कैंसर की दवाओं पर सरकार ने दी बड़ी छूट, अब इन दवाओं को MRP से भी बहुत कम कीमत में दी जाएगी
नेशनल न्यूज़

कैंसर की दवाओं पर सरकार ने दी बड़ी छूट, अब इन दवाओं को MRP से भी बहुत कम कीमत में दी जाएगी

पेट्रोल-डीजल ने फिर दिया झटका, MP में पेट्रोल 115 रुपए पार, डीजल ने छुआ 100 का आंकड़ा | Khabar Digital | Khabar Digital