MP News : मप्र में टैक्स फ्री होगी महुए की शराब यानी हैरिटेज वाईन… सरकार ने लिया फैसला

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

MP News : मप्र में टैक्स फ्री होगी महुए की शराब यानी हैरिटेज वाईन… सरकार ने लिया फैसला

भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश की मोहन सरकार ने नई आबकारी नीति को मंजूरी दे दी है। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में हैरिटेज वाइन यानी महुए के शराब को टैक्स फ्री किया जाएगा। अन्य राज्यों में भी इसी तरह महुए की शराब टैक्स फ्री होगी। जिसके बारे में अन्य राज्यों से चर्चा का दौर जारी है।

क्यों टैक्स फ्री हुई हैरिटेज वाइन?
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा महुआ के फूलों से बनी पारंपरिक शराब को बढ़ावा देने के लिए 'हेरिटेज मदिरा नीति' के तहत इसे वैध पहचान दी गई है। यह आदिवासी स्वयं सहायता समूहों द्वारा उत्पादित की जाती है, जिसका उद्देश्य जनजातीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करना और 'मोंड' और 'मोहुलो' जैसे ब्रांड को बढ़ावा देना है। इसे 'गोवा की फेनी' की तरह प्रमोट किया जा रहा है, और ताज/मैरिएट जैसे बड़े होटलों में भी उपलब्ध कराया गया है। इसके लिए स्पेशल आउटलेट्स भी खोले गए हैं, ताकि महुआ आधारित इस हेरिटेज शराब को एक प्रीमियम ब्रांड के रूप में स्थापित किया जा सके।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/kanupriya-sattan-joins-congress-indore-bjp-family-political-shift/

नर्मदा से दूर रहेगी शराब दुकानें
नई आबकारी नीति में एक भी शराब दुकान का नवीनीकरण नहीं किया जाएगा। सभी दुकानों के लिए ई-टेंडर होंगे। जिसके लिए बैंकों की ई-बैंक गारंटी ही मान्य होगी। जिसकी जानकारी वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने विधानसभा में दी। साथ ही उन्होंने बताया कि नर्मदा नदी से 5 किमी के दायरे में शराब दुकान नहीं स्थापित की जाएगी, पिछली बार का निर्णय ही यथावत रहेगा। इस साल भी शराब दुकानों पर अहातों की व्यवस्था प्रतिबंधित रहेगी। फर्जीवाड़े से बचने के लिए पूरी तरह से टेंडर प्रक्रिया में ई-चालान ही मान्य होंगे। दूसरा और कोई विकल्प नहीं होगा।

https://www.youtube.com/watch?v=-eNOB9DOX5w
शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

MP News : मप्र में टैक्स फ्री होगी महुए की शराब यानी हैरिटेज वाईन… सरकार ने लिया फैसला | Khabar Digital | Khabar Digital