MP Morning News: भोपाल पुलिस में टू आईसी मॉडल लागू, MP में बढ़ी गर्मी और किसान आंदोलन की चेतावनी

V
Vijay Pal

0 बार पढ़ा गया

MP Morning News: भोपाल पुलिस में टू आईसी मॉडल लागू, MP में बढ़ी गर्मी और किसान आंदोलन की चेतावनी

MP Morning News: मध्य प्रदेश एसटीएफ ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए फिरौती मांगने वाले एक हाई-टेक सिंडिकेट को तोड़ा है। जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर भोपाल के एक रियल एस्टेट कारोबारी से 10 करोड़ की फिरौती मांगी गई थी। मास्टरमाइंड जेपी डारा को जयपुर जेल से ट्रांजिट रिमांड पर भोपाल लाया गया है। गिरोह का काम करने का तरीका किसी कॉरपोरेट ऑफिस जैसा था।

भोपाल में मानवता शर्मसार

भोपाल के एयरपोर्ट रोड निवासी दंपति आकाश और कृतिका की रूह कंपा देने वाली करतूत सामने आई है। दंपति ने अपनी ढाई साल की गोद ली हुई मासूम बेटी को पीटकर श्योपुर के पास हाईवे पर 400 किलोमीटर दूर लावारिस छोड़ दिया। श्योपुर पुलिस ने दंपति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब मानव तस्करी के एंगल से भी जांच कर रही है। बच्ची फिलहाल CWC की देखरेख में है।

अब एक थाने में दो टीआई

राजधानी में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए पुलिस कमिश्नरेट ने एक नया प्रयोग शुरू किया है। अब एक ही थाने में दो निरीक्षक तैनात रहेंगे। पहले चरण में निशातपुरा और हबीबगंज थाने को शामिल किया गया है। दूसरे चरण में कोहेफिजा और पिपलानी में यह व्यवस्था लागू होगी।

कांग्रेस का पैदल मार्च

महिला आरक्षण विधेयक को लेकर अब कांग्रेस ने सड़कों पर उतरने का फैसला किया है। 26 अप्रैल को माता मंदिर से रोशनपुरा तक कांग्रेस पैदल मार्च निकालेगी। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार इसकी अगुवाई करेंगे। कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा ने 2023 के बिल को चुनावी फायदे के लिए अटका रखा है।

पराली जलाने में MP नंबर-1

खेती के कचरे (पराली) को जलाने के मामले में मध्य प्रदेश ने पंजाब और हरियाणा को भी पीछे छोड़ दिया है। 1 से 23 अप्रैल के बीच एमपी में 25,144 घटनाएं दर्ज हुईं। सबसे ज्यादा मामले विदिशा (2086), उज्जैन और रायसेन में सामने आए हैं।

करुणाधाम में बनेगा भव्य शिवालय

राजधानी के आध्यात्मिक मानचित्र पर एक नया केंद्र उभरने वाला है। करुणाधाम आश्रम में श्रीजी-मुक्तेश्वर महादेव मंदिर का भूमि पूजन हुआ। यह मंदिर 140 फीट ऊंचा होगा और इसमें आधुनिक सुविधाओं के साथ प्राचीन शैली का संगम दिखेगा। मंदिर के नीचे 200 वाहनों की पार्किंग भी होगी।

अन्य प्रमुख खबरे

सीएम डॉ. मोहन यादव आज NDDB की महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होंगे। वही आईएएस कौशलेंद्र विक्रम के आने के बाद जिम्मेदारियां तय हुईं। नीरज मंडलोई सिंहस्थ और टॉप-20 प्रोजेक्ट्स की मॉनिटरिंग करेंगे। इसके अलावा आज 11 जिलों में लू का अलर्ट है, लेकिन 27 अप्रैल से वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण बारिश की संभावना है, जिससे गर्मी से राहत मिलेगी। साथ ही भारतीय किसान संघ ने गेहूं खरीदी व्यवस्था में सुधार के लिए 5 दिन का अल्टीमेटम दिया है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

MP Morning News: भोपाल पुलिस में टू आईसी मॉडल लागू, MP में बढ़ी गर्मी और किसान आंदोलन की चेतावनी | Khabar Digital | Khabar Digital