MP Morning News: भोपाल मेट्रो की फिर धीमी रफ्तार, बारिश का अलर्ट और RTE लॉटरी

V
Vijay Pal

0 बार पढ़ा गया

MP Morning News: भोपाल मेट्रो की फिर धीमी रफ्तार, बारिश का अलर्ट और RTE लॉटरी

MP Morning News: मध्यप्रदेश से इस वक्त की बड़ी खबरें… मेट्रो की रफ्तार धीमी, मौसम ने बदला मिजाज, RTE लॉटरी आज और मुख्यमंत्री का अहम दौरा… देखिए एक नजर में सभी अपडेट।

मेट्रो की फिर धीमी रफ्तार

राजधानी भोपाल में मेट्रो सेवा की रफ्तार फिलहाल धीमी कर दी गई है। 86 दिन बाद शेड्यूल में बदलाव किया गया है। अब मेट्रो पहले की तुलना में कम फेरे लगाएगी। जहां शुरुआत में 17 ट्रिप्स थीं, वहीं अब इसे घटाकर 9 कर दिया गया है। नया टाइम टेबल 3 अप्रैल से लागू होगा, जिसके तहत मेट्रो सुबह 11 बजे से शाम 4:30 बजे तक ही संचालित होगी।

सीएम का बंगाल दौरा

मुख्यमंत्री मोहन यादव आज दिल्ली और पश्चिम बंगाल के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे और बंगाल में चुनाव प्रचार के लिए सभाएं करेंगे।

प्रदेश में बारिश का अलर्ट

प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। मौसम विभाग ने भोपाल, इंदौर सहित करीब 30 जिलों में बारिश, तेज आंधी और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। तेज हवाएं 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं। 5 अप्रैल तक मौसम का यही मिजाज बना रहने की संभावना है।

इन जिलों में बारिश का अलर्ट

ग्वालियर, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, मुरैना, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, नीमच, मंदसौर, रतलाम अलीराजपुर, झाबुआ, धार, बड़वानी, आगर-मालवा, राजगढ़, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बैतूल, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, देवास और शाजापुर में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है।

एडमिशन के लिए RTE लॉटरी

RTE के तहत एडमिशन के लिए आज लॉटरी जारी होगी। करीब 1.78 लाख आवेदन में से 1.22 लाख बच्चों को निजी स्कूलों में प्रवेश मिलेगा। लॉटरी प्रक्रिया दोपहर 2 बजे ऑनलाइन होगी और इसका प्रसारण राज्य शिक्षा केंद्र के यूट्यूब चैनल पर किया जाएगा। चयनित बच्चों को SMS के जरिए सूचना दी जाएगी।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

MP Morning News: भोपाल मेट्रो की फिर धीमी रफ्तार, बारिश का अलर्ट और RTE लॉटरी | Khabar Digital | Khabar Digital