MSP पर मूंग खरीद को लेकर बड़ी खबर: किसानों के प्रदर्शन के बाद हरकत में आयी केंद्र सरकार

B
Business Desk

0 बार पढ़ा गया

MSP पर मूंग खरीद को लेकर बड़ी खबर: किसानों के प्रदर्शन के बाद हरकत में आयी केंद्र सरकार

भोपाल/खबर डिजिटल/ mp moong kharidi 2026 मध्यप्रदेश में लंबे समय चल रही 100 फीसदी मूंग खरीदी को लेकर सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य सुनिश्चित करने तथा न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने स्पष्ट किया है कि ग्रीष्मकालीन मौसम 2025-26 के लिए मूंग की खरीद हेतु मध्य प्रदेश को देश में सर्वाधिक स्वीकृति प्रदान की गई है।

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अनुसार, ग्रीष्मकालीन मौसम 2025-26 के लिए मध्य प्रदेश को पहले ही 4.54 लाख मीट्रिक टन से अधिक मूंग खरीद की अनुमति दी जा चुकी है। देशभर में मूंग खरीद के लिए स्वीकृत कुल 5.23 लाख मीट्रिक टन मात्रा में से लगभग 87 प्रतिशत हिस्सा अकेले मध्य प्रदेश को आवंटित किया गया है, जो अब तक का सर्वाधिक कोटा है।

पिछले वर्ष 1.22 लाख किसानों को मिला था MSP का लाभ

विभाग ने बताया कि किसानों को MSP का लाभ सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान (PM-AASHA) के अंतर्गत राज्यों को निरंतर सहयोग प्रदान किया जा रहा है। विभाग के अनुसार, ग्रीष्मकालीन मौसम 2024-25 के दौरान मध्य प्रदेश में मूल्य समर्थन योजना (PSS) के अंतर्गत 4,19,692 मीट्रिक टन मूंग खरीद की स्वीकृति दी गई थी। इसके विरुद्ध लगभग 3,413.10 करोड़ रुपये के MSP मूल्य पर 3,93,123.79 मीट्रिक टन मूंग की खरीद की गई, जिससे 1,22,776 किसानों को लाभ प्राप्त हुआ।

सोयाबीन किसानों के लिए भी बड़ी राहत

इसके अतिरिक्त, वर्ष 2025-26 में मूल्य अंतर भुगतान योजना (PDPS) के अंतर्गत मध्य प्रदेश के लिए 22.21 लाख मीट्रिक टन सोयाबीन की स्वीकृति प्रदान की गई। इसके लिए 1,093.13 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई, जिससे 7,10,257 किसानों को लाभ मिला। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने मध्य प्रदेश सरकार से अनुरोध किया है कि पहले से स्वीकृत मूंग खरीद को शीघ्रता से पूरा कराया जाए, ताकि अधिक से अधिक किसानों को MSP का लाभ मिल सके।

16 जुलाई तक केवल 2% खरीद, केंद्र ने जताई चिंता

विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार, 16 जुलाई 2026 तक राज्य में केवल 7,947.92 मीट्रिक टन मूंग की खरीद की जा सकी है, जो स्वीकृत कुल मात्रा का लगभग 2 प्रतिशत है। यह खरीद लगभग 12,000 किसानों से की गई है। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि स्वीकृत मात्रा के पूर्ण उपयोग के पश्चात आवश्यकता के अनुरूप अतिरिक्त प्रस्ताव प्राप्त होने पर प्रचलित दिशा-निर्देशों के अनुसार उस पर विचार किया जाएगा।

PSS के तहत खरीद के नियम

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने बताया कि मूल्य समर्थन योजना (PSS) के दिशा-निर्देशों के अनुसार तूर, उड़द एवं मसूर की 100 प्रतिशत खरीद के अतिरिक्त अधिसूचित फसलों की खरीद अनुमानित उत्पादन के अधिकतम 25 प्रतिशत तक की जा सकती है। विभाग ने दोहराया कि केंद्र सरकार गेहूं और धान के साथ-साथ दलहन एवं तिलहन उत्पादक किसानों को भी MSP के माध्यम से मूल्य सुरक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है तथा किसानों के व्यापक हित में राज्य सरकारों को हरसंभव सहयोग जारी रहेगा।

मध्य प्रदेश को देश का सबसे बड़ा मूंग खरीद कोटा
4.54 लाख मीट्रिक टन खरीद की मंजूरी
देश की कुल स्वीकृत मात्रा का 87% हिस्सा MP को
16 जुलाई तक सिर्फ 2% खरीद पूरी
7.10 लाख सोयाबीन किसानों को ₹1,093 करोड़ का लाभ
केंद्र ने कहा- पहले स्वीकृत खरीद पूरी करें, फिर अतिरिक्त कोटे पर होगा फैसला

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी