MP Milk Price Hike: मध्यप्रदेश में दूध के दाम बढ़े, अब हर लीटर पर देना होगा ज्यादा पैसा

ड
डॉ आशा शर्मा

0 बार पढ़ा गया

MP Milk Price Hike: मध्यप्रदेश में दूध के दाम बढ़े, अब हर लीटर पर देना होगा ज्यादा पैसा

अप्रैल महीने की शुरुआत के साथ ही मध्य प्रदेश के लोगों को महंगाई का एक और झटका लगा है. इस बार असर सीधे रोजमर्रा की सबसे जरूरी चीज दूध पर पड़ा है. लंबे समय बाद दूध के दाम बढ़ाए गए हैं, जिससे आम आदमी की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ना तय माना जा रहा है. 1 अप्रैल से नई दरें लागू हो चुकी हैं और अब हर लीटर दूध के लिए पहले से ज्यादा कीमत चुकानी होगी.

कितना बढ़ा है दूध का दाम

मध्य प्रदेश में दूध की कीमतों में बढ़ोतरी लागू कर दी गई है. नई दरें 1 अप्रैल से प्रभावी हो चुकी हैं, जिससे उपभोक्ताओं को अब ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे. इंदौर में दूध की कीमतों में 3 रुपए प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी हुई, जिसके बाद अब दूध 63 से 65 रुपए प्रति लीटर के भाव पर मिलेगा. वहीं धार जिले में दूध की कीमतों में 4 रुपए प्रति लीटर तक इजाफा हुआ. इसके अलावा भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन, देवास और बड़वाह जैसे शहरों में भी 2 से 4 रुपए प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी लागू की जाएगी. यह फैसला दुग्ध उत्पादक संघ और विक्रेता संघ की बैठक के बाद लिया गया. बैठक में दोनों पक्षों ने बढ़ती लागत और बाजार की स्थिति को देखते हुए कीमत बढ़ाने पर सहमति जताई. दूध महंगा करने के पीछे सबसे बड़ी वजह उत्पादन लागत में बढ़ोतरी बताई गई है. पशुओं के चारे, रखरखाव और परिवहन खर्च में लगातार इजाफा हो रहा है, जिससे उत्पादकों पर दबाव बढ़ गया है.

खास बात यह है कि पिछले लगभग तीन सालों से दूध के दाम नहीं बढ़ाए गए थे. लेकिन अब बढ़ते खर्च को देखते हुए कीमतों में बदलाव जरूरी माना गया. उत्पादक संघ का कहना है कि लागत बढ़ने के बावजूद लंबे समय तक कीमतें स्थिर रखी गई थीं. अब स्थिति ऐसी हो गई है कि बिना दाम बढ़ाए काम चलाना मुश्किल हो गया था. इस बढ़ोतरी का असर सिर्फ घरों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि बाजार में भी देखने को मिलेगा. चाय, मिठाई और अन्य डेयरी उत्पादों की कीमतें भी बढ़ सकती हैं. छोटे दुकानदार और चाय बेचने वाले भी इस फैसले से प्रभावित होंगे. उन्हें भी अब कच्चा माल महंगा मिलने के कारण अपने प्रोडक्ट्स के दाम बढ़ाने पड़ सकते हैं. आम लोगों ने इस फैसले पर चिंता जताई है. उनका कहना है कि पहले से ही महंगाई बढ़ रही है और अब दूध के दाम बढ़ने से घर का बजट और बिगड़ जाएगा.

यह भी पढ़ें- इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी

यह भी पढें- New COVID Variant BA.3.2 Cicada: फिर कोरोना की एंट्री, जानें लक्षण और बचाव के तरीके

यह भी पढें-MP Pension Scheme: 55 लाख लोगों की बल्ले-बल्ले! सरकार ने ट्रांसफर किए करोड़ों रुपये, चेक करें अपना नाम

यह भी पढ़ें-MP में बिजली ने रुलाया, हुई इतनी महंगी, 1 अप्रैल से लगेगा झटका

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

MP Milk Price Hike: मध्यप्रदेश में दूध के दाम बढ़े, अब हर लीटर पर देना होगा ज्यादा पैसा | Khabar Digital | Khabar Digital