मध्य प्रदेश के मैहर जिले में तेज गर्मी को देखते हुए प्रशासन ने छोटे बच्चों के लिए बड़ी राहत का फैसला लिया है। जिला कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी ने आदेश जारी करते हुए कक्षा नर्सरी से लेकर 5वीं तक के सभी स्कूलों में छुट्टियां घोषित कर दी हैं। यह अवकाश 21 अप्रैल से 30 अप्रैल तक रहेगा।
यह फैसला बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, क्योंकि इन दिनों गर्मी काफी ज्यादा पड़ रही है। आदेश के अनुसार, जिले के सभी सरकारी, प्राइवेट, सीबीएसई और केंद्रीय विद्यालय इस अवधि में बंद रहेंगे।
हालांकि, कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों की पढ़ाई जारी रहेगी, लेकिन उनके स्कूल का समय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक ही रखा गया है। वहीं, शिक्षकों को दोपहर 1:30 बजे तक स्कूल में उपस्थित रहना होगा।
यह भी पढ़ें-इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी
यह भी पढें-New COVID Variant BA.3.2 Cicada: फिर कोरोना की एंट्री, जानें लक्षण और बचाव के तरीके
यह भी पढें-MP Pension Scheme: 55 लाख लोगों की बल्ले-बल्ले! सरकार ने ट्रांसफर किए करोड़ों रुपये, चेक करें अपना नाम
यह भी पढ़ें-MP में बिजली ने रुलाया, हुई इतनी महंगी, 1 अप्रैल से लगेगा झटका







