भोपाल: लघु वेतन कर्मचारी 21 फरवरी से करेंगे प्रदेशव्यापी आंदोलन, 15 सूत्री मांगों को लेकर होगा विशाल धरना-प्रदर्शन

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

भोपाल: लघु वेतन कर्मचारी 21 फरवरी से करेंगे प्रदेशव्यापी आंदोलन, 15 सूत्री मांगों को लेकर होगा विशाल धरना-प्रदर्शन

भोपाल/ परवेज खान/ खबर डिजिटल/ मध्य प्रदेश के लघु वेतन कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर प्रदेशव्यापी आंदोलन का ऐलान किया है। मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मचारी 21 फरवरी से आंदोलन की शुरुआत करेंगे। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि कर्मचारियों की 15 सूत्री मांगों को लेकर सरकार का लगातार ध्यान आकर्षित किया जा रहा है, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है।

15 सूत्री मांगों में प्रमुख मुद्दे शामिल

महेंद्र शर्मा के अनुसार, मांगों में सबसे प्रमुख पुरानी पेंशन योजना (OPS) की बहाली, वर्षों से कार्यरत कर्मचारियों का नियमितीकरण, समान कार्य के लिए समान वेतन, सेवा सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा लाभ शामिल हैं। संगठन का कहना है कि लघु वेतन कर्मचारी लंबे समय से न्यूनतम सुविधाओं में काम कर रहे हैं।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/bhopal-matribhasha-samaroh-2026-language-cultural-festival/

29 फरवरी को भोपाल में जंगी प्रदर्शन

प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि 29 फरवरी को राजधानी भोपाल में प्रदेश स्तरीय विशाल धरना-प्रदर्शन और आमसभा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रदेशभर से हजारों कर्मचारी शामिल होंगे। इस प्रदर्शन को जंगी प्रदर्शन का नाम दिया गया है।

जिलों में सौंपे जाएंगे ज्ञापन

आंदोलन से पहले संगठन द्वारा सभी जिलों में कलेक्टरों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंपा जाएगा। यदि इसके बाद भी मांगें नहीं मानी गईं, तो संगठन चरणबद्ध आंदोलन और उग्र प्रदर्शन करने को मजबूर होगा।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/congress-sajjan-singh-verma-alleges-voter-list-manipulation/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी