मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत करीब 82 लाख किसानों को अगस्त 2025 में 13वीं किस्त दी गई थी. इसके बाद से किसान 14वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अब तक इसको लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. ऐसे में किसानों के बीच यह सवाल बना हुआ है कि उन्हें 2-2 हजार रुपए की अगली किस्त कब मिलेगी.
फिलहाल 14वीं किस्त को लेकर स्थिति साफ नहीं है और अनिश्चितता बनी हुई है. हालांकि, वित्त मंत्री और डिप्टी सीएम ने नीमच के जावद में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में 2026-27 के बजट में कृषि क्षेत्र के लिए 90 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान रखा गया है. साथ ही वर्ष 2026 को कृषक कल्याण वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है. इस दौरान उन्होंने किसान सम्मान निधि का जिक्र करते हुए कहा था कि सरकार किसानों के खातों में राशि पहुंचा रही है.
कब आएगी 13वीं किस्त
इसके बावजूद नवंबर 2025 के बाद से अभी तक कोई नई किस्त जारी नहीं की गई है. ऐसे में किसानों के बीच यह चर्चा भी होने लगी है कि कहीं योजना बंद तो नहीं कर दी गई. हालांकि ऐसा कोई आधिकारिक संकेत नहीं है. अब सवाल यह भी है कि अगली किस्त कब आएगी और क्या एक साथ दो किस्तों का भुगतान किया जाएगा. सूत्रों के अनुसार पात्र किसानों की सूची का सत्यापन और तकनीकी प्रक्रिया अंतिम चरण में है. माना जा रहा है कि अप्रैल के अंत या मई के पहले सप्ताह में मुख्यमंत्री मोहन यादव सिंगल क्लिक के जरिए यह राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में भेज सकते हैं. इस योजना के तहत किसानों को सालाना 6000 रुपए की मदद दी जाती है, जो 2-2 हजार रुपए की तीन किस्तों में सीधे खाते में ट्रांसफर होती है.
यह भी पढ़ें- हर महीने 5000 तक पेंशन! जानिए Atal Pension Yojana की पूरी डिटेल, कौन और कैसे कर सकते हैं अपलाई
यह भी पढ़ें- MP में किसानों की बल्ले-बल्ले! भू-अर्जन संशोधन से यूं मिलेगा बंपर फायदा
यह भी पढ़ें- इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी
यह भी पढें- New COVID Variant BA.3.2 Cicada: फिर कोरोना की एंट्री, जानें लक्षण और बचाव के तरीके
यह भी पढें-MP Pension Scheme: 55 लाख लोगों की बल्ले-बल्ले! सरकार ने ट्रांसफर किए करोड़ों रुपये, चेक करें अपना नाम
यह भी पढ़ें-MP में बिजली ने रुलाया, हुई इतनी महंगी, 1 अप्रैल से लगेगा झटका







